हॉकी टूर्नामेंट में जलवा बिखेरेंगे राज्य भर के जूनियर जांबाज Jamshedpur News
नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ग्राउंड में पांच से आठ मार्च तक झारखंड राज्य जूनियर व सब जूनियर हॉकी चैैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। टाटा स्टील के तत्वावधान में तार कंपनी स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ग्राउंड में पांच से आठ मार्च तक झारखंड राज्य जूनियर व सब जूनियर हॉकी चैैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
चैैंपियनशिप में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, रांची, हजारीबाग, एकलव्य स्कूल रांची, नवल टाटा हॉकी अकादमी, प. सिंहभूम व आरडीसी खूंटी सहित कुल 16 टीमें भाग ले रही हैैं। चैैंपियनशिप का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसी में किए गए प्रदर्शन के आधार पर मई में मणिपुर में होने वाली सब जूनियर नेशनल चैैंपियनशिप तथा छत्तीसगढ़ में होने वाली जूनियर नेशनल हॉकी चैैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया जाएगा। टूर्नामेंट के दोनों वर्गों में 14-14 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच दूधिया रोशनी में होंगे।
जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी रितुराज (चीफ, कॉरपोरेट रिलेशंस, टाटा स्टील) ने दी। इस मौके पर खेल विभाग के चीफ फरजान हीरजी, नवल टाटा हॉकी अकादमी की चंद्रेयी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौतम मुखर्जी, जमशेदपुर एफसी के सीईओ मुकुल विनायक चौधरी, खेल विभाग के हेड आशीष कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
रितुराज ने बताया कि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) व झारखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह चैैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। रितुराज ने कहा कि जल्द ही नवल टाटा हॉकी अकादमी का अपना हॉस्टल होगा। हॉस्टल में 108 बेड होंगे। अगले साल इस अकादमी में 54 बालिका कैडेट को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल 40 कैडेट ट्रेनिंग ले रहे हैैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में जमीनी स्तर पर हॉकी को पहुंचाने की दिशा में काम चल रहा है। फिलहाल डीबीएमएस व चर्च स्कूल में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चिन्मया के जूनियर स्पोट़़़़र्स में बच्चों की दिखी प्रतिभा
टेल्को विद्या भारती चिन्मया विद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को स्कूल के मिनी स्टेडियम में हुआ। इसमें नर्सरी से कक्षा चार तक की छात्र-छात्राओं ने शिरकत किया। बतौर मुख्य अतिथि विनिता मिश्रा व प्रियंका दीक्षित ने कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। इसके बाद कुल छह हाउस के प्रतिनिधियों ने अपने कप्तान के नेतृत्व में मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
एक ओर जहां प्रतिभागियों ने फि ल्ड एवं टैक्क इवेंट समेत जोडा रेस में बखूबी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो मध्यांतर के समय नर्सरी, यूकेजी के बच्चों ने मनमोहक ड्रील का प्रस्तुति कर सबका मनमोह लिया। प्रतियोगिताओं में टॉप थ्री स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कार स्वरुप मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य विपिन शर्मा, प्राचार्या मीना विल्खू, उप प्राचार्य मान सिंह समेत अन्य शिक्षकगण व अभिभावकों की मौजूदगी रही।