Move to Jagran APP

Jugsalai Jharkhand Assembly Election Result 2019: जुगसलाई में झामुमो के मंगल कालिंदी जीते, सहिस नहीं लगा सके हैट्रिक

LIVE Jugsalai Jharkhand Assembly Election Result 2019 जुगसलाई विधान सभा सीट पर झामुमो के मंगल कालिंदी ने कब्‍जा जमा लिया है। मंगल ने यह सीट आजसू के रामचंद्र सहिस से छीनी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 07:12 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 02:18 PM (IST)
Jugsalai Jharkhand Assembly Election Result 2019: जुगसलाई में झामुमो के मंगल कालिंदी जीते, सहिस नहीं लगा सके हैट्रिक
Jugsalai Jharkhand Assembly Election Result 2019: जुगसलाई में झामुमो के मंगल कालिंदी जीते, सहिस नहीं लगा सके हैट्रिक

जमशेदपुर, जासं।  Jugsalai Jharkhand Assembly Election Result 2019:  जुगसलाई विधान सभा सीट पर झामुमो के मंगल कालिंदी ने कब्‍जा जमा लिया। मंगल ने यह सीट आजसू के रामचंद्र सहिस से छीनी। सहिस जीत की हैट्रिक नहीं बना सके। यहां भाजपा प्रत्‍याशी मुचीराम बाउरी दूसरे स्‍थान पर रहे। सहिस को तीसरे स्‍थान से संतोष करना पड़ा।  जुगसलाई में आजसू के रामचंद्र सहिस, भाजपा के मुचीराम बाउरी और झामुमो के मंगल कालिंदी के बीच मुकाबला रहा । झारखंड सरकार में पेयजल व स्वच्छता विभाग के मंत्री रामचंद्र सहिस जुगसलाई विधानसभा से आजसू के टिकट पर लगातार दो बार से विधायक थे। इस बार भी ये आजसू के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। 

loksabha election banner

जुगसलाई विधानसभा से लगातार दूसरी बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले 2014 में आजसू के रामचंद्र सहिस से हार गए थे। भाजपा के मुचीराम बाउरी ले 2007 से राजनीतिक करियर की शुरुआत आजसू से की। पटमदा प्रखंड आजसू का कार्यकारी अध्यक्ष बने। 2011 में क्रांतिकारी मजदूर संघ का गठन कर समाजसेवा के क्षेत्र में उतरे। वर्ष 2013 में भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा के सह प्रभारी बने और दायित्व निभाया।

इलाज के अभाव में किसी को मरने नहीं देंगे : मंगल कालिंदी

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नव निर्वाचित विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी जीत का श्रेय जनता व कार्यकर्ताओं को दिया। दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी प्राथमिकता के संबंध में बताया कि सबसे पहले पटमदा-बोड़ाम में एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर करवाएंगे। नव निर्वाचित विधायक ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद आज के समय में भी पटमदा व बोड़ाम के लोग इलाज के लिए बंगाल व जमशेदपुर के सरकारी अस्पताल पर निर्भर हैं। जहां इलाज के अभाव में ही मरीज दम तोड़ देते थे। विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि वह जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं और आगे भी रहेंगे। मंगल कालिंदी ने निवर्तमान विधायक रामचंद्र सहिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अपने 10 साल के कार्यकाल में जनता के हित में कोई काम ही नहीं किया है। आज सड़क से धूल उड़ रही है। लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। भाजपा की रघुवर सरकार ने जितने भी प्राइमरी स्कूल को बंद करवाया था उस बंद स्कूल को दोबारा खुलवाएंगे। मंगल कालिंदी ने बताया कि 25 दिसंबर तक क्षेत्र के जनता व कार्यकर्ताओं के साथ बिताएंगे, 26 दिसंबर को वह रांची जाएंगे। 

 जुगसलाई विधानसभा में मिले मत

प्रत्याशी         पार्टी       मत मिले

  • मंगल कालिंदी  जेएमएम   88581
  • मोचीराम बाउरी  भाजपा    66647
  • रामचंद्र साहिस  आजसू    46779
  • रामचंद्र पासवान  जेवीएम  3008
  • विजय मुखी     एपीआई   1922
  • बबलू रुहीदास  शिव सेना  1362
  • मलय कुमार    पिपुल्स पार्टी  1287
  • चैतू राम        बीएसपी      1223
  • मोहनलाल रजक  अमरा बंगाली 1000
  • नोटा          ----        3093

दूसरे चरण की स्थिति में भी आजसू आगे

1.चैतु राम, बसपा- 140 

2.मंगल कालिन्दी, झामुमो- 7358 

3.मुचिराम बाउरी, भाजपा- 5972 

4.रामचन्द्र पासवान, झाविमो(प्र)- 341  

5.रामचन्द्र सहिस, आजसू- 10600  

6.बब्लु रूहिदास, शिवसेना- 281 

7.मलय कुमार बेहेरा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रटिक)- 338  

8.मोहन लाल रजक, आमरा बांगाली- 190  

9.विजय मुखी, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया- 265 

10.विशाल कुमार दास, निर्दलीय- 191 

नोटा- 274 

जुगसलाई 

1.मुचीराम बाउरी (भाजपा) : कमल फूल

2.चैतु राम (बसपा) : हाथी

3.मंगल कालिंदी (झामुमो) : तीर-धनुष

4.रामचंद्र सहिस (आजसू) : केला

5.रामचंद्र पासवान (झाविमो) : कंघी

6.मोहनलाल रजक (आमरा बंगाली) : बैट्री टॉर्च

7.विजय मुखी (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया) : कोट

8.बबलू रूहीदास (शिवसेना) : फूलगोभी

9.मलय कुमार बेहरा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक) : ब्लैक बोर्ड

10. विशाल कुमार दास (निर्दलीय) : बाल्टी

सीट की गणना कितने राउंड

  • जुगसलाई : 381 : 20 : 20

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.