जेपीएस की छात्राओं ने कथक में जीता पहला पुरस्कार
जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने नेपाल में आयोजित अंतराष्ट्रीय नृत्य-संगीत प्रतियोि
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jan 2018 08:10 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 08:10 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने नेपाल में आयोजित अंतराष्ट्रीय नृत्य-संगीत प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने कथक वर्ग में पहला पुरस्कार जीता है। विजेता टीम में अनुष्का पाठक, प्रतीक्षा, अश्री दुबे, निर्जला, रीति और वैष्णवी सिंह शामिल है। प्रतियोगिता में भारत के साथ ही बाग्लादेश, फिलीपिंस, साउथ अफ्रीका से कई टीमों ने भाग लिया था। स्कूल की संगीत शिक्षिका भारती बनर्जी को नृत्य रत्न अवार्ड भी इस दौरान मिला है। वहीं स्कूल के अश्रुतपूर्वा को तालश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान कटक में ओड़िशा सरकार के कार्यक्रम में मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें