Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में बोले CM रघुवर दास- जातिवाद से नहीं होगा झारखंड का भला

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद से झारखंड का भला नहीं होनेवाला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 11:09 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 03:13 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में बोले CM रघुवर दास- जातिवाद से नहीं होगा झारखंड का भला
Jharkhand Assembly Election 2019 : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में बोले CM रघुवर दास- जातिवाद से नहीं होगा झारखंड का भला

जमशेदपुर, जेएनएन। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन अगले पड़ाव के लिए निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास का जमशेदपुर के मानगो में जोरदार इस्तकबाल हुआ। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री ने लोगों का प्रेम और समर्थन के लिए अभार जताया और अखंड और उन्नत झारखंड का संकल्प दोहराया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद से सूबे का भला नहीं होनेवाला है। उन्होंने मिलकर झारखंड को परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति दिलाकर विकास के पथ पर और आगे बढ़ाने का आह्रवान किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राज्य ने परिवारवाद और जातिवाद का दंश झेला है। जमशेदपुर के मानगो में सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा को नमन कर मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की।

मानगो होगा जाम की परेशानी से मुक्त

उन्होंने कहा कि मानगो पूरी तरह जाम से मुक्त हो जाएगा। भुइयांडीह से एनएच-33 तक एक पुल बनेगा, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड इकलौता राज्य है जहां सिलेंडर के साथ गैस चूल्हा भी मुफ्त दिया जा रहा है।

... तो पाकिस्तान चले जाएं

तीन तलाक बिल पर कहा कि भाजपा की नजर में सभी नागरिक एक समान हैं। अब यह नहीं चलेगा कि जब मन में आया शादी की और जब चाहा छोड़ दिया। मुस्लिम बहनें इस कानून से खुश हैं। कश्मीर में अनुच्छेद 35ए व 370 हटाए जाने पर एक बार फिर कहा कि जिन्हें यह पसंद नहीं है, वे पाकिस्तान चले जाएं।

झामुमो-कांग्रेस पर साधा निशाना

यात्रा के क्रम में पटमदा के बेलटांड चौक पर मुख्यमंत्री झामुमो और कांग्रेस पर समान रूप से हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष तक झामुमो और कांग्रेस ने गठबंधन बनाकर झारखंड को लूटा। उनकी नीयत विकास की नहीं, गरीबों को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने की थी। कहा कि आपके आशीर्वाद से हमने गरीबों की सेवा की और बेदाग सरकार देकर झारखंड को भ्रष्टाचार के कलंक से मुक्त कराया।

जेएमएम यानी झारखंड मुद्रामोचन पार्टी

जेएमएम यानी झारखण्ड मुद्रा मोचन पार्टी ने गरीबों का शोषण किया। हमारी सरकार गरीबों, महिलाओं और नौजवानों के प्रति समर्पित सरकार है। हमारी सरकार का और मेरे व्यक्तिगत जीवन का एक ही लक्ष्य है, हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना। डबल इंजन की सरकार ने डबल रफ्तार से कोल्हान का विकास किया। आपकी जरूरतों के हिसाब से विकास हुआ। मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं, आईए फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बनाएं।

इन्होंने किया स्वागत

इस दौरान उनके साथ सांसद विधुतवरण महतो, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, सांसद संजय सेठ भी रहे। मूचीराम बाउरी, बिमल बैठा, संदीप मिश्रा, वासुदेव मंडल, मंडल अध्यक्ष मंटु चरण दत्ता, कृपासिंधु महतो, परेश दत्ता के नेतृत्व में सीएम का स्वागत किया गया। 

ये रहे आज के कार्यक्रम

10:10 बजे पूर्वाह्न

खुदीराम बोस चौक जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम

-स्वागत एवं स्थानीय जनता से संवाद

● 10:50 बजे पूर्वाह्न

पटमदा, पूर्वी सिंहभूम

- जनसभा

● 12:10 बजे अपराह्न

बोड़ाम, पूर्वी सिंहभूम

- स्वागत एवं स्थानीय जनता से संवाद

● 12:50 बजे अपराह्न

नीमडीह, सरायकेला खरसावां

- स्वागत एवं स्थानीय जनता से संवाद

● 01:30 बजे अपराह्न

बीएड कॉलेज और लापुंगडीह होते हुए चांडिल, सरायकेला खरसावां

- स्वागत एवं रोड शो

 ● 03:20 बजे अपराह्न

चौका, सरायकेला खरसावां

-जनसभा

● 05:20 बजे अपराह्न

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास, रांची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.