Move to Jagran APP

जमशेदपुर अक्षेस ने चलाया जांच अभियान, बिना मास्क के घूमते हुए 38 लोगों को भेजा कैंप जेल

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी सह साकची इंसिडेंट कमांडर कृष्ण कुमार के निर्देश पर साकची बाज़ार में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना मास्क के घूमते हुए 38 लोगों को पकड़ा गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 05:55 PM (IST)
पकड़े गए सभी लोगों को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल अस्थायी कैंप जेल में भेज दिया गया।

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी सह साकची इंसिडेंट कमांडर कृष्ण कुमार के निर्देश पर सोमवार को साकची बाज़ार में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना मास्क के घूमते हुए 38 लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी लोगों को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची के अस्थायी कैंप जेल में भेज दिया गया। उक्त अभियान में साकची थाना एवं जमशेदपुर अक्षेस के नगर प्रबंधक सोनल सिंह, अनय राज एवं अक्षेस के उड़नदस्ता दल के सदस्य शामिल थे। हालांकि देर शाम सभी को बांड भराकर छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

अब रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में 24 घंटे होगी कोरोना जांच

कोरोना की तीसरी लहर से बचने का प्रयास तेज कर दिया गया है। इसे लेकर जांच अभियान नियमित तौर पर चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर 24 घंटे जांच होगी। इसके साथ ही आदित्यपुर स्थित खरकई ब्रिज, आदित्यपुर रोड, कदमा, टोल ब्रिज रोड में भी 24 घंटे जांच करने का निर्णय लियागया है। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर छह टीम गठित की गई है। टीम के द्वारा तीनों पाली में जांच की जाएगी। इस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट की जाएगी। टीम में किरण कुमारी, रिंकू कुमार रजक, संजय कुमार मिश्रा, विजय पात्रों, सौरव टुडू, उमेश सरदार, सीता देवी, साहिक हवीब, सुषमा नाग, बादल कुमार, गौतम ठाकुर, दीपू सिंह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.