Move to Jagran APP

22 को जेल भरेगी झामुमो

संवाद सूत्र डुमरिया : झामुमो के जिला अध्यक्ष सह घाटशिला के पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने भाजप

By Edited By: Published: Fri, 09 Sep 2016 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2016 02:47 AM (IST)
22 को जेल भरेगी झामुमो

संवाद सूत्र डुमरिया : झामुमो के जिला अध्यक्ष सह घाटशिला के पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने भाजपा नीत सरकार को तानाशाह करार दिया। कहा कि इसके खिलाफ जब झामुमो सड़क पर उतरती है तो एफआईआर दर्ज कर धारा 353 डाल दिया जाता है। हम कानून और इस धारा का सम्मान करते हैं। इसलिए 22 सितंबर को जेल भरो आंदोलन चलायेंगे। सोरेन गुरुवार को डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मनोज मुर्मू के पिता के निधन के बाद शोकाकुल परिवार को ढाढस बांधने कुमड़ाशोल पहुंचे हुए थे।

loksabha election banner

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संक्षिप्त बैठक की। कहा कि विगत वर्ष जमशेदपुर के मानगो में दंगा के आरोपी भाजपा नेता विकास ¨सह और नीरज ¨सह के विरुद्ध लगी धारा 353 को हटाया गया। उधर,मारपीट व महिलाओं से बदसलूकी के आरोपी गालुडीह के भाजपा नेता हाराधन ¨सह के विरुद्ध झामुमो सड़क पर उतरी तो 58 समेत पांच सौ लोगों पर मामला दर्ज कर दिया। झामुमो प्रखंड समिति के पुनर्गठन पर बोले कि अक्तूबर तक बाकी सभी प्रखंड मे प्रखंड समिति का पुनर्गठन कर लिया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष के अलावा पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, मुसाबनी के जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, प्रधान सोरेन, साधुचरण मुर्मू, बिक्रम हांसदा, पालू राम माझी, भगत बास्के, कुंवर बास्के ,नर¨सह मार्डी, कांटाशोल मुखिया मालती मुर्मू मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.