Move to Jagran APP

JMM प्रमुख शिबू सोरेन 77 साल के हुए, बधाइयों का तांता; अर्जुन मुंडा ने भी दी बधाई

Shibu Soren Birthday. झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्‍यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन 77 साल के हो गए हैं। पक्ष-विपक्ष के नेता उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्रवीट कर शिबू सोरेन को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 01:37 PM (IST)
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्‍यक्ष शिबू सोरेन। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड आंदोलन की लंबी लड़ाई लड़ने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्‍यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन 77 साल के हो गए हैं। झामुमो के नेता और कार्यकर्ता उनका जन्‍मदिन मना रहे हैं और जगह-जगह कार्यक्रम कर केक काटे जा रहे हैं। इसी क्रम में बधाइयों का तांता भी लगा है। 

loksabha election banner

पक्ष-विपक्ष के नेता उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्रवीट कर शिबू सोरेन को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन मुंडा ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत शिबू सोरेन के सानिध्‍य में ही झामुमो से की थी। मुंडा ने लिखा-  दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी को जन्‍मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान से आपके सदैव स्‍वस्‍थ, सुखी और दीर्घायु कीकामना करता हूं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.