चक्रधरपुर से जेएमएम के उम्मीदवार सुखराम उरांव की तबियत बिगड़ी Jamshedpur News
चक्रधरपुर से जेएमएम के उम्मीदवार सुखराम उरांव की तबियत अचानक बिगड़ी। उनका यूरिन इंफेक्शन के बाद बिष्टुपुर के स्टील सिटी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
जमशेदपुर, जासं। चक्रधरपुर विधानसभा सीट से जेएमएम के उम्मीदवार सुखराम उरांव की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें यूरिन इंफेक्शन हुआ है। इसके बाद न्हें बिष्टुपुर के स्टील सिटी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। यहां स्टील सिटी नर्सिंग होम के डॉक्टर हरप्रीत सिंह की निगरानी इलाज चल रहा है।
सुखराम उरांव ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले यूरीन इंफेक्शन हुआ था। इसके बाद जम उन्हें ज्यादा तकलीफ हुई तो उन्होंने चाईबासा के डाक्टर अरुण को दिखाया। डा. अरुण ने उन्हें जमशेदपुर में स्टील सिटी नर्सिंग होम में डॉक्टर हरप्रीत सिंह को दिखाने की सलाह दी। सुखराम उरांव सोमवार को दोपहर बाद तकरीबन दो बजे जमशेदपुर लाया गया और यहां स्टील सिटी नर्सिंग होम में भर्ती कर दिया गया। सुखराम की देखभाल के लिए उनकी पत्नी नौमी उरांव और बहन स्टील सिटी नर्सिंग होम में हैं।
ये कहते डॉक्टर
सुखराम उरांव को पेशाब में जलन की शिकायत है। उनके कई टेस्ट कराए गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। दवाएं दी गई हैं। जल्द ही उन्हें आराम मिल जाएगा।
-डाक्टर हरप्रीत, स्टील सिटी नर्सिंग होम