विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के कराटेकारों ने जीते सात स्वर्ण

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Sat, 29 Dec 2018 12:12 PM (IST)

अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड ने सात स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 25 पदक अपने नाम किए।

अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के कराटेकारों ने जीते सात स्वर्ण
अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के कराटेकारों ने जीते सात स्वर्ण

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। छत्तीसगढ़ के जाजगीर में आयोजित अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड ने सात स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 25 पदक अपने नाम किए। पदक विजेता खिलाड़ियों में इशान सिंह, क्षितिज, कृष्णा अडेसरा, सिमरप्रीत सिंह, साहेबराज सिंह, विश्वजीत प्रधान, बंकेश महतो, सूरज टुडू, पंकज कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, उदिता मार्डी, जस्मिता मार्डी, देवा हांसदा, प्रिंस मार्डी, हितेश कुमार महतो व हिमेश कुमार महतो शामिल हैं।

कराटे में प्रीतम ने ध्रुव को दी मात

प्रीतम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रहे झारखंड राज्य ओपेन चेस चैंपियनशिप के पहले ही मुकाबले में जीत हासिल कर पूरे अंक अर्जित कर लिए। प्रीतम ने ध्रुव कात्यान को मात दी। दूसरी बिसात पर अभिनव पाल ने ई. रक्षिता को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वहीं गर्व खरा ने आयुष अग्रवाल को पटखनी दे दी। चौथे बिसात पर देबांजन सस्मल ने हरगुण सिंह भाटिया को पराजित किया। उत्कर्ष ने हरीश को दी शिकस्त

अन्य मुकाबलों में कुमार उत्कर्ष ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए हरीश कुमार को 1-0 से हराया, वहीं लोकेश कुमार ने हर्ष कुमार को पराजित किया। भोला नाथ दास ने हर्ष कुमार झा को हराया। अमन चौबे ने हरशबद सिंह भाटिया को, कुमार संकल्प ने जगदीश चंद्र महतो को, देव अनूप कुमार सिंह ने जय शिवांश को, मिलन कुमार ने जयम बकरेवाल को, कामेश्वर यादव ने अमन कुमार को पराजित कर अगले चक्र में स्थान पक्का कर लिया।

कोल्हान विवि को सौरभ ने दिलाया स्वर्ण

भुवनेश्वर में खेले जा रहे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में कोल्हान विश्वविद्यालय के सौरभ मुखी ने रिकर्व के सत्तर मीटर डिसटेंस के दूसरे राउंड में 340 का सर्वोच्च स्कोर लाकर गोल्ड मेडल जीत लिया। दूसरे स्थान पर 333 स्कोर के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी रही। इससे पूर्व इंडियन राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त कर केयू की असरिता बिरूली रजत पदक जीत चुकी है। केयू टीम मैनेजर डॉ. आर के चौधरी ने बताया कि केयू टीम का हौसला बुलंद है। शनिवार को आयोजित होने वाले टीम इवेंट में भी मेडल आने की संभावना है।