Move to Jagran APP

मैडम चांसलर पोटर्ल से एडमिशन व रजिस्ट्रेशन सही से नहीं हो रहा

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता): कोल्हान विश्वविद्यालय के यूजी व पीजी के 35 टॉपर्स सोमवार को रांची

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 06:49 PM (IST)
मैडम चांसलर पोटर्ल से एडमिशन व रजिस्ट्रेशन सही से नहीं हो रहा
मैडम चांसलर पोटर्ल से एडमिशन व रजिस्ट्रेशन सही से नहीं हो रहा

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता): कोल्हान विश्वविद्यालय के यूजी व पीजी के 35 टॉपर्स सोमवार को रांची राजभवन पहुंचे। इन टॉपर्स का नेतृत्व कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. शुक्ला माहांती कर रही थी। राजभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान टॉपर्स ने राज्यपाल से कहा कि चांसलर पोटर्ल से एडमिशन और रजिस्ट्रेशन में सही से नहीं हो पा रहा है। इस पोटर्ल को तत्काल अपडेट करने की आवश्यकता है। अभी भी हजारों छात्रों का रजिस्ट्रेशन यूजी में नहीं हो पाया है। छात्रों ने राज्यपाल को सुझाव दिया कि अगर कोल्हान विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारनी है तो 40 वर्ष पूर्व स्वीकृत पदों को आधार मानकर नियुक्तयां नहीं होनी चाहिए। आज के समय के अनुसार शिक्षकों और नन टीचिंग स्टॉफ की नियुक्ति की जाये। कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में तो कई शिक्षक क्लर्क का कार्य करते हैं। इसके सिवा कोई ऑप्सन भी नहीं है। टॉपरों ने यह भी कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय में वाणिज्य और विज्ञान के शिक्षकों की घोर कमी है। कई विषयों के शिक्षक ही नहीं है, इसके बावजूद छात्र पढ़ रहे हैं। कॉलेजों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करने का सुझाव टॉपर्स ने दिया। इन छात्रों के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पीके पाणि, प्रॉक्टर डॉ. एके झा, डॉ. आर के चौधरी राजभवन गए थे।

loksabha election banner

-------------

23 को होगा चांसलर हेल्थ चेकअप

जमशेदपुर : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने टॉपर्स छात्रों की मुलाकात के दौरान उपस्थित कुलपतियों व टॉपर्स को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच भी अब होगी। 23 जनवरी से चांसलर हेल्थ चेकअप की शुरुआत होगी। कोल्हान विश्वविद्यालय में इसका आयोजन 23 जनवरी को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.