Move to Jagran APP

लोहार की चोट से घायल पीआरएमसी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गोविंद मुर्मू व बोरजो लोहार के शानदार प्रदर्शन के सहारे झारखंड फुट

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 08:10 PM (IST)
लोहार की चोट से घायल पीआरएमसी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गोविंद मुर्मू व बोरजो लोहार के शानदार प्रदर्शन के सहारे झारखंड फुटबॉल क्लब ने जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मुकाबले में पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब (पीआरएमसी) को 2-1 से पराजित कर पूरे अंक अपनी झोली में डाल लिए।

loksabha election banner

शुरुआत से ही झारखंड फुटबॉल अकादमी आक्रामक नजर आ रही थी। टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे मूव बनाकर पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल क्लब को बैकफुट पर ला खड़ा किया। साथी खिलाड़ियों के भागीरथ प्रयास की बदौलत ही झारखंड एफसी को खेल के 20वें मिनट में सफलता मिल गई, जब गोविंद मुर्मू ने साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर दिया। गोल खाकर बौखलाई पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब की सेना ने जवाबी हमला किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। उधर, झारखंड एफसी भी लगातार प्रयास करते हुए पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब को दबाव में रखे हुए था। इसी बीच 41वें मिनट में पीरु टुडू को मौका मिला व तनिक भी मौका गंवाए गेंद को गोलजाल में डाल दिया। अब मुकाबला 1-1 पर बराबरी पर था। दोनों ही टीमें दबाव में थी। कभी झारखंड फुटबॉल क्लब हमला करती, तो दूसरे ही पल पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब बेहतरीन मूव बना विरोधी खेमे पर दबाव बनाती। इस दौरान दोनों ही टीमों को गोल करने के कई सुनहरे मौके मिले, लेकिन आपसी तालमेल के अभाव में किसी को भी सफलता नहीं मिल पाई। इसी बीच खेल के 72वें मिनट में बोरजो लोहार ने साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर न सिर्फ झारखंड स्पोर्टिग क्लब को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया, बल्कि विरोधी टीम को दबाव में ला दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद पंडित रघुनाथ मेमोरियल क्लब ने पुरजोर दम लगाया, लेकिन वह विरोधी रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाया। रफ प्ले के लिए रेफरी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब के बिरेद्र बारी को 44वें मिनट में तथा झारखंड फुटबॉल क्लब के गोविंद मुर्मू को 52वें मिनट में, बोरजो लोहार को 92वें मिनट में व शोभन हांसदा को 94 वें मिनट में रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। मैच के रेफरी शरद राउत, अमृत डांग, मुनीराम मुर्मू व गोम्हा मुर्मू थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.