कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय बोले,जुमलेबाजों की सरकार में बढ़ गई बेरोजगारी
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने कहा कि देश और झारखंड में किसान भाईयों का बुरा हाल है। लूटमार चरम पर है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। अब समय आ गया है, जब हमें झूठ बोलने और जुमलेबाजी करने वालों से सावधान हो जाना है। जुमलेबाजों की सरकार में बेरोजगारी बढ़ गई है, देश में भय का माहौल कायम है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने कही।
बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने कहा कि देश और झारखंड में किसान भाईयों का बुरा हाल है। लूटमार चरम पर है। इन सब से निजात दिलाने हेतु सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करने का आहवान किया।
इनकी रही मौजूदगी
संयोजक धर्मेंद्र सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के अलावा पूर्व मंत्री सह जोनल कोऑडिनेटर केशव महतो कमलेश, जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी, जिला अध्यक्ष बिजय खां, राकेश्वर पांडेय, योगेंद्र शर्मा, रवींद्र झा आदि शामिल हुए।
निकाला जुलूस
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया। इसके पूर्व बिष्टुपुपर वोल्टास हाउस से मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में कांग्रेसी माइकल जोन प्रेक्षागृह पहुंचे। इस अवसर पर ब्रजेंद्र तिवारी, बबलू झा, एलबी सिंह, शफी अहमद खान, गोपाल प्रसाद, बलदेव भुइयां, अपर्णा गुहा, गीता सिंह, जसाई मार्डी, रीता शर्मा, करूणाकर महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राकेश साहू ने दिया।