अर्जुन मुंडा के घर पहुंचे सीएम रघुवर दास, किया काली पूजा का प्रसाद ग्रहण; कही ये बातेंं Jamshedpur News
मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को पूर्वाह्रन केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे और काली पूजा का प्रसाद ग्रहण किया।
जमशेदपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को पूर्वाह्रन केंद्रीय मंत्री (जनजातीय मामले) व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे और काली पूजा का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने काली पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं दी और कहा कि मां काली की पूजा से हमे शक्ति मिलती है। में काली पूजा की।
इस मौके पर रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने कहा कि संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। लोगों से मिलने-जुलने और खुशियां बांटने का अवसर मिलता है। साथ ही इससे नई पीढ़ी में भी संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव की प्रेरणा मिलती है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद रघुवर दास रांची के लिए रवाना हो गए।
हर वर्ष होता आयोजन
मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर हर वर्ष विधि-विधान से मां काली की पूजा होती है और भोग वितरण होता है। भोग ग्रहण करने आम ओ खास पहुंचते हैं। मंगलवार को भी काफी संख्या में लाेग पहुंचकर भोग ग्रहण कर रहे हैं। इस बार खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अलावा खूंटी संसदीय क्षेत्र से भी भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में आ रहे हैं।दिल्ली से भी कुछ लोगों के आने का कार्यक्रम है। मुंडा के आवास के पास भव्य पंडाल बनाया गया है, जहां सुबह शाम तक भोग वितरण का कार्यक्रम चलेगा।