Move to Jagran APP

JDU का ऐलान- झारखंड में सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव

जदयू ने झारखंड की सभी विधानसभा सीटाें पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी दल से गठजोड़ नहीं होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 07:07 PM (IST)
JDU का ऐलान- झारखंड में सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव
JDU का ऐलान- झारखंड में सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव

जमशेदपुर, जेएनएन। जदयू ने प्रदेश में चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने नीतीश लाओ- झारखंड बचाओ का नारा दिया है। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि नीतीश लाओ-झारखंड बचाओ यानी नीतीश मॉडल को झारखंड में उतारना है।

loksabha election banner

बुधवार को सालखन ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया और कहा कि पार्टी झारखंड में मिशन विधानसभा चुनाव मोड में आ गई है। पार्टी यहां दमखम से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जदयू का एजेंडा नीतीश मॉडल को झारखंड में उतारना होगा। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिता-पुत्र चार बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन झारखंड की बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया। उल्टे झारखंड को बर्बाद करने का काम किया। सरना धर्म के लिए कुछ झामुमो ने सरकार में रहते कुछ नहीं किया। 

किसी दल से गठजोड़ नहीं

सालखन ने कहा कि जदयू झारखंड की सभी विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। यहां किसी दल से कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा से जदयू का गठबंधन है। यहां गठबंधन का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.