Move to Jagran APP

राहुल के सिंहभूम के फैंस का तोड़ा दिल

राहुल हेम्ब्रम के धमाकेदार प्रदर्शन (चार गोल) की बदौलत जमशेदपुर ब्वायज क्लब ने एसएसएफसी को 5-1 से रौंद दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 08:14 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 08:14 PM (IST)
राहुल के सिंहभूम के फैंस का तोड़ा दिल

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राहुल हेम्ब्रम के धमाकेदार प्रदर्शन (चार गोल) की बदौलत जमशेदपुर ब्वायज क्लब ने जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गोपाल मैदान में खेले गए सुपर डिवीजन लीग के एक मुकाबले में सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब (एसएसएफसी) को 5-1 से रौंदकर पूरे अंक अर्जित कर लिए।

loksabha election banner

शुरुआत से ही जमशेदपुर ब्वायज क्लब के लड़ाके आक्रामक नजर आ रहे थे। हालांकि सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की सेना उसका बखूबी जवाब दे रही थी। लेकिन जमशेदपुर ब्वायज क्लब के उत्साह के आगे वह फीका नजर आ रहे थे। खेल के 21वें मिनट में मान सिंह किस्कू ने साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर जमशेदपुर ब्वायज क्लब को 2-1 से बढ़त दिला दी। उधर, गोल खाकर बौखलाई सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की सेना ने जवाबी हमला किया। लेकिन नतीजा सिफर रहा। पहली सफलता से उत्साहित जमशेदपुर ब्वायज क्लब की सेना ने दोहरे उत्साह के साथ हमला बोला। खेल के 25वें मिनट में राहुल हेम्ब्रम ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की सेना ने जवाबी हमला करना शुरू किया। जमशेदपुर ब्वायज क्लब की रक्षा पंक्ति को ऐसे हमले की उम्मीद नहीं थी। सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब के मुकेश कुमार ने खेल के 28वें मिनट में साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर मुकाबले को 2-1 पर ला खड़ा किया। इसके बाद तो जमशेदपुर ब्वायज क्लब के लड़ाकों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। राहुल हेम्ब्रम ने अपनी जादुई पैरों का कमाल दिखाते हुए दनादन चार गोल दाग विपक्षी टीम की कमर तोड़कर रख दी। राहुल हेम्ब्रम ने 31वें, 52वें व 79वें मिनट में तीन और गोल किए। उधर, रफ प्ले के लिए रेफरी ने जमशेदपुर ब्वायज क्लब के कालीराम सोरेन को छठे मिनट में तथा सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब के बिरसा सांडिल को 52वें, विजय बास्के को 60वें, शिबा गोराई को 79वें व कार्तिक उरांव को 79वें मिनट में गोल किए। मैच के रेफरी शंभु बेसरा, बबलू लोहार, रंजीत सरदार व पिंकी मार्डी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.