ट्रांसपोर्टरों की ललकार: खड़गपुर-झाड़ग्राम मार्ग पर अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो ठप रहेंगे ट्रकों के पहिए
जमशेदपुर के ट्रांसपोर्टरों ने पश्चिम बंगाल में भारी वाहनों से हो रही 'डंडा टैक्स' (अवैध वसूली) के खिलाफ मोर्चा खोल ...और पढ़ें

बंगाल में भारी वाहनों से जबरन वसूली के खिलाफ प्रेस वार्ता में विरोध जताते जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी।
HighLights
जमशेदपुर ट्रांसपोर्टरों का पश्चिम बंगाल में अवैध वसूली के खिलाफ विरोध।
'डंडा टैक्स' के विरोध में 15 मई से अनिश्चितकालीन चक्का जाम।
खड़गपुर-झाड़ग्राम मार्ग पर TMC समर्थित लोगों पर वसूली का आरोप।
क्या है 'डंडा टैक्स' का मामला?
आर्थिक बोझ और भ्रष्टाचार का आरोप
15 मई से थमेंगे पहिए
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि यह अवैध वसूली तत्काल बंद नहीं की गई, तो 15 मई से ट्रकों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। संगठन ने 'ऑल इंडिया ट्रक एंड ट्रेलर ओनर एसोसिएशन' से भी इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि सरकार और प्रशासन हस्तक्षेप कर इस अवैध सिंडिकेट को खत्म करे।
देश में कहीं भी ऐसा टैक्स नहीं है। बंगाल में जबरन वसूली के कारण ट्रांसपोर्ट उद्योग बर्बाद हो रहा है। हमारी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
-जसवीर सिंह शिरे, अध्यक्ष (जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ओनर एसोसिएशन)
