विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनवमी पर 'सर्वार्थ सिद्धि योग' का महासंयोग: 19 मार्च से हिंदू नववर्ष का उल्लास, जानें चैती छठ और रामनवमी का शुभ मुहूर्त

Published: Tue, 17 Mar 2026 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2026 08:57 AM (IST)

जमशेदपुर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष का आगाज़ होगा। इसके बाद चैती छठ 22 मार्च से ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. चैती छठ 22 मार्च से 25 मार्च तक, नहाय-खाय से समापन।

  2. अत्यंत शुभ योग में की गई पूजा भक्तों के लिए फलदायी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। लौहनगरी एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और उत्सव के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है। आगामी 19 मार्च से चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत् 2083) का आगाह होने जा रहा है। Auspicious time for Ram Navami
 
इसके साथ मार्च के अंतिम पखवाड़े में चैती छठ और रामनवमी जैसे महापर्वों की कतार है। इन त्योहारों को लेकर शहर के मंदिरों, अखाड़ों और नदी घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
 

हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र: 19 मार्च से कलश स्थापना 

छोटा गोविंदपुर स्थित राम मंदिर के पुरोहित पंडित देवानंद पांडेय के अनुसार, 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ ही हिंदू नववर्ष का आरंभ होगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी, जिसमें श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे। 

  •     कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त: गुरुवार, 19 मार्च को सुबह 06:40 बजे के बाद कलश स्थापना करना श्रेष्ठ रहेगा।


आस्था का कठिन व्रत: 22 मार्च से चैती छठ 

सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ इस बार 22 मार्च से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय इस अनुष्ठान का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

  •     22 मार्च (नहाय-खाय): महापर्व का आरंभ आत्म-शुद्धि के साथ होगा। 
  •     23 मार्च (खरना): व्रती शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे, जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा।
  •     24 मार्च (संध्या अर्घ्य): स्वर्णरेखा और खरकई नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
  •     25 मार्च (उषा अर्घ्य): उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण और समापन होगा।


रामनवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का खास संयोग 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। पंडित पांडेय ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो शाम 05:12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस अत्यंत शुभ योग में की गई पूजा-अर्चना भक्तों के लिए विशेष फलदायी मानी जाती है। 

 

शहर में उत्सव की तैयारियां तेज 

त्योहारों को देखते हुए शहर के बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। रामनवमी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समितियों ने भव्य शोभायात्रा और पारंपरिक करतब दिखाने की योजना बना ली है। 
 
वहीं, जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चैती छठ के लिए नदी घाटों की सफाई का खाका तैयार किया जा रहा है ताकि व्रतियों को कोई असुविधा न हो।