रेड माइनर और JFC फैंस क्लब का प्रदर्शन: क्लब बंद हुआ तो खत्म हो जाएगा युवाओं का सपना
टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) बंद करने के निर्णय के विरोध में शहर में रेड माइनर और JFC फैंस क्लब ने विशाल प्रदर्शन किया।

रेड माइनर और जेएफसी फैंस क्लब के संयुक्त बैनर तले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
HighLights
JFC बंद करने के टाटा स्टील के फैसले का विरोध।
रेड माइनर और JFC फैंस क्लब ने किया प्रदर्शन।
JFC युवाओं के सपनों और शहर की पहचान का आधार।
शहर की पहचान और युवाओं के सपनों से जुड़ा है जेएफसी
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेएफसी ने सालों से जमशेदपुर को राष्ट्रीय फुटबॉल के मानचित्र पर एक खास पहचान दिलाई है।
यह महज एक स्पोर्ट्स क्लब नहीं, बल्कि कोल्हान सहित पूरे क्षेत्र के हजारों उभरते युवाओं के सपनों और उनके भविष्य का आधार रहा है।