विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur News: जमशेदपुर के प्राइवेट स्कूल में कितने दिनों की मिली छुट्टी, फिर से कब खुलेंगे विद्यालय?

Published: Sat, 21 Dec 2024 01:44 PM (IST)

Jamshedpur News जमशेदपुर के निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। 22 दिसंबर से 2 जनवरी ...और पढ़ें

झारखंड के प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी (जागरण)
झारखंड के प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी (जागरण)

जागरण संवाददाता,जमशेदपुर। Jamshedpur News: जमशेदपुर के निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश  की घोषणा कर दी गई है। यहां के प्राइवेट स्कूल में 22 दिसंबर से छुट्टी का एलान कर दिया गया है। अब स्कूल 2 जनवरी को खुलेंगे।

जमशेदपुर के कई स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस

 इससे पूर्व कई विद्यालयों में क्रिसमस समारोह आयोजित किए गए और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  काशीडीह हाई स्कूल में शुक्रवार को शीतकालीन अवकाश आरंभ होने से पूर्व क्रिसमस की धूम रही।

नन्हें-मुन्नों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसेफ, उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे, संयोजिका रीता मिश्रा सहित केजी से पांचवी तक के सभी विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। ईसा मसीह के जन्म का नाट्य मंचन विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जन्मदिवस का महत्व बड़े ही मनोहारी ढंग से नाट्य रूप में प्रस्तुत किया। प्रेम, क्षमा और भाईचारे का संदेश दिया।

शांति और प्रेम का संदेश दिया

एंजेल डांस, शेफर्ड डांस और क्रिसमस कैरल के माध्यम से शांति और प्रेम का संदेश दिया। सेंटा क्लाज के आगमन ने बच्चों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। उन्होंने बच्चों के साथ नृत्य किया। प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसेफ ने अपने संबोधन में खुशियां बांटने का संदेश दिया।

संयोजिका रीता मिश्रा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और सभी को ईसा मसीह के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

धनबाद में रात में ठिठुरन बरकरार

धनबाद में कंपकंपी वाली ठंड से राहत के बाद भी रात में ठिठुरन बरकरार है। बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ गई है। सर्द मौसम का दौर अभी जारी रहेगा। अगले तीन-चार दिनों तक दिन में बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर अब ताकतवर होकर चक्रवात का रूप ले रहा है।

हालांकि, इसका अधिक असर धनबाद में नहीं दिखेगा। यहां सिर्फ बादल छाए रह सकते हैं। दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ भी ट्रफ के रूप में सक्रिय है। दो सिस्टम के सक्रिय होने से दिन में बादल छाने और रात में सर्द मौसम की स्थिति बन रही है।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड में आ सकती है कमी

दिसंबर के अंतिम सप्ताह व नए साल में असर दिखाएगी ठंड बादलों की आवाजाही से ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है, पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के ताकतवर होने से ठंड एक बार फिर असर दिखा सकती है। पिछले वर्ष भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हल्की वर्षा हुई थी।

मौसम साफ होते ही ठंड ने तेवर दिखाए थे। पूरे राज्य में सबसे कम रहा धनबाद का अधिकतम तापमानशुक्रवार को दिन में सुनहरी धूप खिली, पर बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 24 डिग्री से गिर कर तापमान 23.9 डिग्री पर पहुंच गया। इस मामूली गिरावट के साथ पूरे राज्य में यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी 9.5 डिग्री पर स्थिर रहा।

Jharkhand Employee Salary : झारखंड के राज्य कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सैलरी को लेकर आई बहुत बड़ी खुशखबरी

Jharkhand News: झारखंड को मिलेंगे 16 नए IAS अधिकारी, 8 ऑफिसर के नाम आए सामने; लंबी बैठक के बाद हुआ फैसला