विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में मलेरिया का कहर: गांवों में 13 जुलाई तक चलेगा फॉगिंग अभियान, सफाई के लिए किया जाएगा जागरूक

Published: Fri, 03 Jul 2026 01:49 PM (IST)

जमशेदपुर में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पोटका सीएचसी क्षेत्र के प्रभावित गांवों में 3 से 13 जुलाई तक विशेष फागिंग अभियान चलेगा।

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों में विशेष अभियान।

  2. 3 से 13 जुलाई तक चलेगा व्यापक फागिंग अभियान।

  3. लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जिले में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डीवीबीडी अधिकारी, डीआरसीएचओ, डब्ल्यूएचओ (एनटीडी) के डा. अखिलेश, टाटा स्टील टाउन डिवीजन के डॉ. श्रीराम तथा जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम और नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सिविल सर्जन डा. साहिर पाल ने बताया कि पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र के प्रभावित गांवों में 3 जुलाई से 13 जुलाई तक व्यापक फागिंग अभियान चलाया जाएगा।

इसके साथ ही माइकिंग के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरदानी के उपयोग तथा समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह अभियान कुंदरूकोचा, पीतिडीरी, सबर नगर, हरिणा, खरियाकोचा, हीतबासा, गम्हारकोचा, तुरकुडीह, सबरटोला, बड़ा रामगढ़, डुलुग्राम और सिंदुरपुर सहित अन्य प्रभावित गांवों में संचालित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और स्वास्थ्य विभाग की टीम को अभियान में पूरा सहयोग दें। अधिकारियों ने कहा कि समय पर रोकथाम, जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से मलेरिया के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर: 26 गांवों में फिर चौथे दिन मिले 64 नए मरीज

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में मलेरिया के लिए रोकथाम के लिए MLA संजीव सरदार सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री इरफान से मांगी अतिरिक्त मदद