Move to Jagran APP

Three suicides in Jamshedpur: बड़े भाई से झगड़ा करने के बाद गुस्से में छोटे भाई ने लगाई फांसी, वहीं एक महिला और अधेड़ ने भी की खुदकुशी

Three suicides in Jamshedpur जमशेदपुर में आत्महत्या बढ़ती जा रही है। रोज कोई ना कोई छोटी सी बात पर जान दे रहे हैं। शनिवार को तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। तीनों आत्महत्या की घटना मानगो और परसुडीह में हुई।

By Sanam SinghEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 04:00 PM (IST)
Three suicides in Jamshedpur: परसुडीह में महिला ने लगाई फांसी।

जमशेदपुर।  मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र मुंडा कालोनी में शुक्रवार देर शाम 11 वर्षीय नाबालिग अंशु कुमार ने भाई से झगड़े के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह संत एंथोनी स्कूल में सातवीं का छात्र था। उसके पिता हरदेव मंडल ट्रक चालक है और वर्तमान में उत्तराखंड में है। स्वजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार शाम तब हुई जब वे उसके कमरे में गए। अंशु ने कमरे का दरवाजा बंद किया हुआ था। किसी तरह दरवाजे को तोड़कर अंशु को फंदे से उतार स्वजनो ने टीएमएच में दाखिल कराया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

loksabha election banner

परसुडीह में मायके से 50 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला महिला का शव

जमशेदपुर। परसुडीह थाना की पुलिस ने हलुदबनी नामो टोला में 21 वर्षीय चांदनी पूर्ति का शव उसकी मायके से 50 मीटर की दूरी पर पेड़ से शनिवार को लटका पाया गया। स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा। स्वजनों को इसकी सूचना दी। स्वजन मौके पर पहुंचे। देखा चांदनी ने अपनी ही साड़ी से फांसी लगाई है। मृतका का पति धानो पूर्ति टाटा पावर में ठेका कर्मी है। वह हलुदबनी के नीमटोला का रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया डेढ़ साल पहले उसने चांदनी से प्रेम विवाह किया था। पांच दिन पहले चांदनी बिना बताए जकसंडीह चली गई थी। शनिवार सुबह ससुराल वालों से मामले की जानकारी मिली। बताया पत्नी शुक्रवार शाम को ससुराल वापस आने की बात कहकर निकली थी पर सुबह उसका शव पेड पर फंदे से लटका मिला।

परसुडीह में अधेड़ ने लगाई फांसी

परसुडीह थाना क्षेत्र खासमहल एसपी कॉलेज रोड निवासी 56 वर्षीय अनूप कुमार मंडल ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मृतक उत्तम मंडल ने बताय अनूप कोई काम नही करता था जिस कारण वह तनाव में थाम डिप्रेशन में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.