Jamshedpur News : तेज आंधी-पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी लड़की पर गिरा पेड़, मौके पर मौत
Jamshedpur News आंधी पानी से जमशेदपुर में कई जगह पेड़ गिरे। पेड़ गिरने से एक की मौत और कई लोग घायल भी हुए। पेड़ कई जगह बिजली के तार पर गिरी। जिससे बिजली बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जमशेदपुर।आदित्यपुर: जमशेदपुर में शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ गिरे। सबसे तेज आंधी आदित्यपुर में थी। आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित मीरूडीह में आंधी तूफान में पेड़ गिरने से 20 वर्षीय युवती नेहा महतो की मौत हो गई। इसको लेकर आरआईटी थाने में लिखित रूप सूचना दी गई। उसके पिता सुसांत महतो ने बताया कि संध्या करीब साढे 4 बजे नेहा महतो अपने घर आ रही थी। उसी दौरान तेज आंधी में एक नीम का पेड़ उसके ऊपर गिर गया। जिसमें दबने के कारण घटना स्थल पर उसकी मौत हाे गया। पुलिस को इसकी सूचना परिजनों के द्वारा प्रदान किया गया है। बताया जाता है कि आंधी तूफान में काफी नुकसान हुआ। जिसके कारण देर रात तक बिजली नहीं आया।
आंधी से जुबिली पार्क के समीप एक वाहन पर पेड़ गिर गया। इससे चालक सुबोध कुमार सहित तीन घायल हो गए। चालक को टीएमएच में भर्ती कराया गया है।
बिरसानगर जोन नंबर एक व करनडीह के जसचंडी में तार पर गिरा डाली
जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार की संध्या आई तेज आंधी व पानी के कारण टाटा स्टील कमांड एरिया को छोड़कर अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति एक से डेढ़ घंटे तक बाधित रही। मानगो क्षेत्र में आंधी के समय एहतियात के तौर पर करीब एक घंटे तक बिजली बंद रही। जब बिजली चालू की गई तो पता चला कि गम्हरिया ग्रिड से बिजली बंद है। इस संबंध में मानगो के विद्युत कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि गम्हरिया से आपूर्ति बंद होते ही बालीगुमा ग्रिड से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं दूसरी ओर छोटा गोविंदपुर के सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि आंधी-पानी आने के समय लाइन बंद कर दिया गया था। लेकिन बिरसानगर जोन नंबर एक में बिजली तार पर पेड़ की डाली गिर जाने से लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। वहीं करनडीह क्षेत्र में तेज आंधी आने से सरजामदा के पास जसचंडी गांव में बिजली तार पर पेड़ की एक बड़ी डाली गिर जाने से एक घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा हरहरगुट्टू, सुंदरनगर, बागबेड़ा आदि इलाके में डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में जुबली पार्क, कोआपरेटिव कालेज गेट के पास एक बड़ा पेड की डाली सड़क पर गिर जाने से आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कोआपरेटिव कालेज गेट के पास एक वाहन पर ही डाली गिर गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।