Tata Motors के ब्लाक-क्लोजर का असर... स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के एक हजार मजदूरों को काम से बैठाया
Block Closure of Steel Strips Wheels Company कोरोना के बाद एक बार फिर यहां के ठेका मजदूर सड़क पर आ गए हैं। टाटा मोटर्स पर निर्भर रहने वाली यह कंपनी अपने यहां भी ब्लाक क्लोजर की है।
जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी में ठेका मजदूरों को काम से बैठाया जा रहा है। अभी तक करीब एक हजार मजदूर बैठाए गए हैं। काम नहीं रहने की वजह से इन्हें ड्यूटी आने से मनाही कर दी गई है। कोरोना काल के बाद एक बार फिर यहां के ठेका मजदूर सड़क पर आ गए हैं। टाटा मोटर्स पर निर्भर रहने वाली यह कंपनी अपने यहां भी ब्लाक क्लोजर की है। टाटा मोटर्स में तीन दिन का क्लोजर है। ऐसे में अब यहां भी उत्पादन ठप हो गया है। टाटा मोटर्स इस कंपनी का मुख्य ग्राहक है। स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के पहिए ही टाटा मोटर्स के वाहनेां में लगते हैं। ऐसे में जब जब टाटा मोटर्स बंद होगा वहां बंदी होना तय है।
23 से 26 तक है ब्लाक क्लोेजर, सोमवार होगा कामकाज
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी में चार दिन का ब्लाक-क्लोजर हुआ है। 23 से लेकर 26 जून तक कंपनी में कामकाज ठप रहेगा। 27 जून यानि सोमवार से फिर पूर्व की तरह काम शुरू होगा। ऐसे में यहां के सैकड़ों मजदूर दो दिन पहले से ही बैठा दिए गए हैं। जब तक काम का रफ्तार तेज नहीं हो जाता तब तक मजदूरों को रोटेशन के आधार पर बुलाया जाएगा। जितने दिन मजदूर काम नहीं करेंगे उन्हें उनका पैसा नहीं मिलेगा। ब्लाक-क्लोजर के दौरान सिर्फ स्थायी कर्मियों को भी आधे दिन का पैसा मिलता है। आधे दिन कर्मचारी के अवकाश से समांजस्य होगा।
------------
विवेक विद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम
जमशेदपुर। छोटा गाेविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में गुरुवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 11वीं कक्षा के नामांकित छात्र-छात्राओं को दिशा-निर्देश दिया गया। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके के किया गया। 11वीं कक्षा के सभी नए छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ सत्र के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें प्रधानाचार्य के साथ बारहवीं के सभी संकायों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे। प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में नए सत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में होने वाले विकास पर भी चर्चा की।