यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गधे की गर्दन में विधायक इरफान अंसारी का फोटो लगा Jamshedpur में घुमाया...फोटो में लिखा मैं इरफान अंसारी गधा हूं
Jamshedpur News रांची दंगे में रांची पुलिस की कार्रवाई पर विधायक इरफान अंसारी ने सवाल उठाए थे। इससे आक्रोशित हिंदू संगठन सनातन उत्सव समिति ने रविवार को साकची गोलचक्कर पर गधे की गर्दन में विधायक की फोटो लटकाकर घुमाया।

जमशेदपुर, जासं। रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव मामले में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। इससे आक्रोशित हिंदू संगठन सनातन उत्सव समिति ने रविवार को साकची गोलचक्कर पर गधे की गर्दन में विधायक की फोटो लटकाकर घुमाया। फोटो में लिखा हुआ था मैं इरफान अंसारी गधा हूं।
सनातन उत्सव समिति द्वारा विगत दिनों रांची में विशेष समुदाय द्वारा उपद्रव मचाने और उसे रोकने का सफल प्रयास करने वाले पुलिस कप्तान संग वरीय अधिकारियों के कार्यो की सराहना की गई। इसके साथ ही जामताड़ा विधायक डा. इरफान अंसारी द्वारा पुलिस अधिकारियों पर सवाल खड़े करना उनकी मंद बुद्धि का परिचायक है। उनकी इस मंद बुद्धि को सनातन उत्सव समिति ने गदहे की संज्ञा दी और उन्हें अपने विचारों में सुधार करने की नसीहत दी।
इरफान जैसे लोग ही समाज को करते है अशांत
सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा कि इरफान अंसारी जैसे लोगो की वजह से झारखंड प्रदेश अशांत होने की कगार पर है। इसके मुख्य सूत्रधार इरफान और इरफान जैसे लोग हैं। ऐसे लोग जिन्हें हर वर्ग हर समुदाय के लोगो का जनमत प्राप्त कर जनप्रतिनिधि बने हैं, एक जनप्रतिनिधि द्वारा जिला पुलिस के खिलाफ बयान देना अशोभनीय है। सनातन उत्सव समिति इसकी घोर निंदा करती है। उन्हें चेतवानी देती है कि समय रहते अपने बयानों में सुधार लाएं, अन्यथा इसका माकूल जबाब देने के लिये हिन्दू योद्धाओं ने कमर कस लिया है।
अनुकंपा से बने विधायक
अप्पू तिवारी ने कहा कि अनुकंपा से बने विधायक इरफान अंसारी जैसे लोग, जिनकी अपनी कोई जमीन नहीं है, लेकिन पिता की विरासत संभाले इरफान अपने बयानों के वजह से सदैव चर्चा में रहते हैैं। इनकी मानसिकता ही इस राज्य के लिये अभिशाप है जो किसी समुदाय विशेष के हिमायती बने हुए हैं। ऐसे लोगो का सामाजिक बहिष्कार हो, जिनकी आस्था हिंदू और हिंदुत्व के खिलाफ हो। खासकर राज्य के पुलिस अधिकारियो के खिलाफ बयान देकर अपनी मानसिकता से यह दर्शाते हैं कि ये मंदबुद्धि वाले हैं।
कार्यक्रम में रहे शामिल
कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, ललित राव, अमर सिंह, सतीश मुखी, कुलदीप सिंह, राहुल दुर्गे, मनीष प्रसाद, आशीष नाग, अमन सांडिल, बिपिन राव, पुतुल सामंत, चुनमुन कुमार, विकास सामंत, सौरभ झा, अमन सिंह, अभिनव सिंह, वैभव दिनकर, सुजल कुमार, अभय कुमार, अमृत सिंह, साहिल पति, पीयूष श्रीवास्तव, उमंग राज समेत अन्य मौजूद रहे।