Move to Jagran APP

Jamshedpur News: व्यांगबिल और खरकई डैम का एक-एक गेट खोला गया, तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Jamshedpur News चांडिल डैम का भी एक रेडियल गेट को खोला गया है। जिससे 14.34 क्यूमेक्श पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस संबंध में स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल डैम के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 09:16 AM (IST)
Jamshedpur News: व्यांगबिल और खरकई डैम का एक-एक गेट खोला गया, तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
Jamshedpur News: व्यांगबिल और खरकई डैम का एक-एक गेट खोला गया, तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

जमशेदपुर, जासं। ओडिशा व झारखंड में हो रहे लगातार वर्षा के कारण नदियां लबालब भर गई है। जमशेदपुर को प्रभावित करने वाले ओडिशा का व्यांगबिल डैम का जलस्तर लबालब हो गया है। व्यांगबिल डैम की क्षमता 305 मीटर है। जबकि रविवार को डैम का स्तर 304.40 मीटर है। जिसके कारण व्यांगबिल डैम का दो नंबर गेट को खोला गया है। जिससे 96.00 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इसके अलावा खरकई डैम का भी दो नंबर गेट खोला गया है। खरकई डैम की डेंजर लेबल में जलस्तर 313.50 मीटर है, जबकि रविवार को डैम का स्तर 311.66 मीटर तक पहुंच गई है। जिसके कारण डैम से 110 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

loksabha election banner

चांडिल डैम का एक गेट खोला गया

इसके अलावा चांडिल डैम का भी एक रेडियल गेट को खोला गया है। जिससे 14.34 क्यूमेक्श पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस संबंध में स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल डैम के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने नगर निकाय को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि लगातार वर्षा हुई तो खरकई नदी के किनारे बसे बस्तियों के साथ ही स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसे बस्तियों में बाढ़ का संभावना है। इसके तहत लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। रविवार को खरकई नदी व स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.