यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jamshedpur के इस प्राइवेट अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज, जानिए क्या-क्या रहेगी सुविधा
Jamshedpur Good News इसके लिए शनिवार को समझौता हुआ। इस समझौते पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) चाणक्य ...और पढ़ें

जमशेदपुर,जासं : कांतिलाल गांधी मेमोरियल अस्पताल (केजीएचएम), जमशेदपुर ने शनिवार को श्री सत्य साई स्वास्थ्य व शिक्षा ट्रस्ट (एसएसएसएचईटी), बेंगलुरु के साथ मेमोरेंडम आफ स्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के तहत श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल की स्थापना जमशेदपुर में की जाएगी। ये अस्पताल अपने सिर्फ दिल-बिना बिल, अनुकंपा स्वास्थ्य सेवा के लिए जाना जाता है।
श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल सभी को सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त प्रदान करेगा। यह अस्पताल न केवल झारखंड के लोगों की बल्कि आसपास के राज्यों के लोगों की भी सेवा करेगा। समझौते पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सी श्रीनिवास ने हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में केजीएमएच और एसएसएसएचईटी की प्रबंधन समिति के सदस्य और टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के अलावा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय व बीके डिंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
इन स्थानों पर है श्री सत्य साई ट्रस्ट के अस्पताल
आपको बता दें कि श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल समाज के निम्म वर्ग वालों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है। संस्थान ने वर्ष 2012 से छत्तीसगढ़ के रायपुर, हरियाणा के पलवल, महाराष्ट्र के खारघर व यवतमाल में अपने अस्पताल संचालित कर रही है। संस्थान ने अब तक 20 हजार से अधिक वैसे गंभीर रूप बीमार बच्चों का ह्दय संबंधी आपरेशन कर उनकी जान बचाई है। इसके अलावा 70 हजार से अधिक बच्चों का ओपीडी के माध्यम से इलाज किया जा चुका है। इनमें से 1200 से अधिक बच्चे झारखंड के हैं जिनका आपरेशन हुआ और उन्हें जीवन का अनमोल उपहार मिला। वहीं, 4000 से अधिक बच्चों ओपीडी में इलाज हुआ। इसके अलावा श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल अपने 'सिर्फ दिल-बिना बिल' अनुकंपा स्वास्थ्य सेवा मॉडल के लिए जाना जाता है, जहां इसके किसी भी अस्पताल में बिलिंग काउंटर नहीं हैं।
