Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में 'खेल', बिहार और बंगाल की 172 मुस्लिम महिलाओं पर केस दर्ज

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 07:58 PM (IST)

    गालूडीह में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसमे 172 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन महिलाओं में बिहार और बंगाल की मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने फर्जी तरीके से सरकारी राशि निकाली। जांच के बाद पंचायत सचिव ने गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद तत्कालीन पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

    Hero Image
    मंईयां सम्मान योजना के फर्जीवाड़ा में बिहार व बंगाल की 172 मुस्लिम महिलाओं पर मामला दर्ज

    संवाद सूत्र, गालूडीह। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी पंचायत में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) में स्वीकृत सूची में फर्जीवाड़ा मामले की जांच में पुष्टि होने पर बुधवार गालूडीह थाना में लाभुक महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा ने हेंदलजुड़ी पंचायत के सचिव मंगल टुडू को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसके बाद पंचायत सचिव ने गालूडीह थाना में फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के आरोप में बिहार व पश्चिम बंगाल की कुल 172 मुस्लिम महिलाओं पर नामजद प्राथिमकी दर्ज कराई। मंईयां सम्मान योजना के फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों में बिहार राज्य के किशनगंज जिला के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत विभिन्न गांव की 40 मुस्लिम महिलाएं है।

    वहीं. पश्चिम बंगाल के चोपड़ा थाना अंतर्गत उत्तर दिनाजपुर की 132 मुस्लिम महिलाओं के नाम शामिल हैं। इनपर फर्जी तरीके से सरकारी राशि के निकासी का आरोप लगा। हालांकि, थाना में दिए शिकायत पत्र में राशि का उल्लेख नहीं किया गया। ये अनुमान लगाया जा रहा की फर्जी दस्तावेज के जरिए बंगाल व बिहार के 172 मुस्लिम मुस्लिम के बैंक खाता में प्रथम किस्त 2,500 रुपये के तहत 9 लाख 57 हजार रुपये भेजे गए।

    मामले को लेकर दैनिक जागरण में 9 मई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया। मामले की जांच शुरू कर दी गई। भाजपा व झामुमो के नेताओं ने भी मामले के जांच की मांग उठाई थी। अब फर्जीवाड़ा पुष्टि होने के बाद हेंदलजुड़ी पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शोकाज नोटिस जारी किया है।

    पंचायत के आठ गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं

    हेंदलजुड़ी पंचायत के आठ गांव में किसी भी गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। बावजूद पंचायत के छोलगोड़ा गांव में 172 मुस्लिम महिलाओं के नाम मंईयां सम्मान योजना की सूची में अंकित थे। जिसे देख पंचायत के लोगों के भी होंश उड़ गए थे। फर्जी तरीका से नामों को स्वीकृत कराकर सभी मुस्लिम लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में राशि की प्रथम किस्त तक भेज दिया गया था।

    पंचायत में अंकित किए गए सूची में राशन कार्ड नंबर,मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड नंबर अंकित थे। सभी नामों में एक ही राशन कार्ड नंबर अंकित किया गया था। बावजूद इसे स्वीकृत किया किया गया था। इससे प्रखंड व पंचायत के भूमिका पर भी सवाल उठ रहे। हालांकि इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता की जिस प्रकार चुनाव के ऐन वक्त पर ऐसे योजनाओं को आनन-फानन में लागू किया गया उसमें गड़बड़ी की संभावना तो थी।

    मंईयां सम्मान योजना स्वीकृत सूची में अंकित मुस्लिम महिला बंगाल व बिहार की रहने वाली है। जांच के बाद पता चल पाया। गलत तरीका से मंईया सम्मान का लाभ लेने वाली 172 महिलाओं के खिलाफ बीडीओ के आदेश पर गालूडीह थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। - मंगल टुडू, पंचायत सचिव, हेंदलजुड़ी पंचायत।

    comedy show banner
    comedy show banner