Qatar Blast Update: हादसे में 13 मजदूरों की गई जान, मृतकों में जमशेदपुर के रजा अली समेत 12 भारतीय शामिल
कतर के बारजान गैस प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में 12 भारतीयों सहित 13 मजदूरों की मौत हो गई, जिसमें जमशेदपुर के धतकीडीह निवासी रजा अली इमाम भी शामिल थे।

रजा अली इमाम
HighLights
कतर गैस प्लांट विस्फोट में 13 मजदूरों की दर्दनाक मौत।
जमशेदपुर के रजा अली इमाम भी हादसे के शिकार हुए।
तकनीकी खराबी के कारण हुआ यह भीषण विस्फोट।
धतकीडीह में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस हादसे में शहर के धतकीडीह (ए-ब्लॉक) निवासी रजा अली इमाम की भी जान चली गई है। रजा अली इमाम कतर की प्रतिष्ठित कंपनी 'कतर नेशनल फैसिलिटी सर्विसेज' में इंस्ट्रूमेंट टेक्निशियन के पद पर कार्यरत थे।
- परिवार बिखरा: सोमवार को जैसे ही उनकी मौत की खबर जमशेदपुर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रजा अपने पीछे पत्नी, एक सात साल की बेटी और पांच साल का मासूम बेटा छोड़ गए हैं।
- शव का इंतजार: अचानक पिता का साया उठने से दोनों बच्चे गुमसुम हैं। पूरे धतकीडीह मोहल्ले में मातम पसरा है और परिजन नम आंखों से रजा के पार्थिव शरीर के शहर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
मरम्मत के दो दिन बाद ही तकनीकी खराबी से हुआ हादसा
यह जानलेवा विस्फोट रविवार रात उस समय हुआ जब प्लांट में मजदूर अपनी शिफ्ट में काम कर रहे थे। कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी के मुताबिक, यह कोई साजिश या हमला नहीं था, बल्कि एक गंभीर तकनीकी दुर्घटना थी।
- प्लांट का इतिहास: आवश्यक मरम्मत और रखरखाव (Maintenance) के कारण इस प्लांट को दिसंबर 2025 में पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।