टाटानगर आ रही स्टील एक्सप्रेस पर पथराव, D-6 बोगी में बैठे युवक का सिर फूटा
हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी में जमशेदपुर के मानगो निवासी अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
-1792427865735_m.webp)
हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी। (जागरण)
HighLights
स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी में युवक घायल।
जमशेदपुर के अमरीक सिंह के सिर में चोट।
यात्री सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी में मानगो निवासी 28 वर्षीय अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वह ट्रेन के डी-6 कोच में सफर कर रहे थे। सारडीह और झाड़ग्राम स्टेशन के बीच फेंका गया पत्थर उनके सिर में लगा। इसके बाद उन्हें झाड़ग्राम स्टेशन पर उतारकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खड़गपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल यात्री का झाड़ग्राम के सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अमरीक सिंह जमशेदपुर के मानगो स्थित कुंवर बस्ती के निवासी हैं।
घटना के बाद चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, पत्थरबाजी किसने और किन परिस्थितियों में की, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
घटना की जांच और घायल की वर्तमान स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान में चोरी: दीवार तोड़कर पांच लाख के आभूषण और डीवीआर ले उड़े चोर
