Move to Jagran APP

Jharkhand के जमशेदपुर में रोज टूट रहा रिकार्डः 19 साल की युवती सहित 14 मौतें, 729 फिर मिले कोरोना पॉजिटिव; जाने ताजा हाल

Jamshedpur Jharkhand Coronavirus Cases झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना से त्राहिमाम की स्थिति है। कोरोना मरीजों के साथ ही मौतों का आंकडा भी रोज बढता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना से 14 लोगों की जान चली गई। वहीं एक दिन में सबसे अधिक 729 मरीज मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 12:41 PM (IST)
Jharkhand के जमशेदपुर में रोज टूट रहा रिकार्डः 19 साल की युवती सहित 14 मौतें, 729 फिर मिले कोरोना पॉजिटिव; जाने ताजा हाल
कोरोना से मरनेवालों में तीन कदमा व तीन मानगो के रहने वाले हैं।

जमशेदपुर, जासं। Coronavirus Jamshedpur News झारखंड के जमशेदपुर शहर में कोरोना रोज रिकार्ड बना रहा है। गुरुवार को कोरोना से 14 लोगों की जान चली गई। वहीं, एक दिन में सबसे अधिक 729 मरीज मिले। मृतकों में तीन कदमा व तीन मानगो के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

इनमें कदमा निवासी (57) महिला, सोनारी निवासी (88) पुरुष, बागबेड़ा निवासी (84) पुरुष, बर्मामाइंस निवासी (57) पुरुष, मानगो निवासी (64) पुरुष, मानगो निवासी (19) युवती, बारीडीह निवासी (70) पुरुष, कदमा निवासी (68) पुरुष, बिरसानगर निवासी (72) महिला, गोलमुरी निवासी (56) महिला, मानगो निवासी (44) महिला, कदमा निवासी

(77) पुरुष व एक अज्ञात महिला (48) की मौत हुई है। इसमें 13 का इलाज टीएमएच व एक का इलाज मर्सी अस्पताल में चल रहा था। जिले में अभी तक कुल 492 लोगों की मौत हो चुकी है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को चार हजार 769 लोगों की जांच हुई। इसमें 729 लोग संक्रमित मिले। यह एक दिन में अबतक का सर्वाधिक केस है। सबसे अधिक टेल्को, मानगो, कदमा व सोनारी क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। जिले में अभी तक कुल 27 हजार 177 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इधर, पांच हजार 267 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

361 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 361 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 21 हजार 142 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

बागबेड़ा : 12

बहरागोड़ा : 02

भुइयांडीह : 01

बिष्टुपुर : 31

बर्मामाइंस : 06

घाटशिला : 12

गोलमुरी : 23

जादुगोड़ा : 01

जुगसलाई : 10

कदमा : 85

मानगो : 70

मुसाबनी : 19

परसुडीह : 29

पोटका : 05

साकची : 66

सिदगोड़ा : 54

सीतारामडेरा : 02

सोनारी : 40

सुंदरनगर : 02

टेल्को : 96

साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन हजार 795 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 299 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल एक लाख 98 हजार 571 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 31 हजार 333 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.