जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें शहर के पबों का खूनी रिकॉर्ड
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और विधायक सरयू राय ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान रोते बिलखते हिमांशु सिंह के परिजन।
HighLights
हिमांशु सिंह हत्याकांड में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, लापरवाही का आरोप।
अर्जुन मुंडा, सरयू राय ने कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।
झारखंड को झकझोरने वाली घटना: अर्जुन मुंडा
दोषियों को मिले फांसी: सरयू राय
जमशेदपुर के बार और पबों का खूनी इतिहास:
जमशेदपुर के बार, पब और होटलों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में शहर के नाइटलाइफस्पॉट्स पर कई बड़ी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं:
- डबल डाउन (डीडी) पब एंड बार, बिष्टुपुर (जून 2026): बार के अंदर शुरू हुआ विवाद बाहर तक पहुंचा। अपराधियों ने पुलिस की मौजूदगी में दो युवकों पर चापड़ से हमला किया। घायल हिमांशु सिंह की टीएमएच (TMH) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में भाजपा नेता व बार संचालक नीरज सिंह समेत 10 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज हुई है।
- डॉल्फिन क्लब, मानगो (8 जून 2026): पूल पार्टी के दौरान छेड़खानी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ, जिससे कार्यक्रम स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस घटना में एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
- रॉयल हिल होटल डांस बार, मानगो (मार्च 2024): यहां अवैध रूप से चलाए जा रहे डांस बार का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने मालिक, मैनेजर और सात कर्मचारियों समेत 11 बार बालाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
- सागर बार, साकची (21 अप्रैल 2022): शहर के सबसे चर्चित मामलों में से एक, जहां कारोबारी जितेंद्र सिंह की उनके प्रतिद्वंद्वियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- सिटी इन होटल बार, पारडीह (वर्ष 2023-24): इस बार में शराब पीने के दौरान ग्राहकों के बीच कई बार हिंसक मारपीट, हंगामा और सरेआम फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था।