विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update : जमशेदपुर में 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

Published: Tue, 21 Apr 2026 11:40 PM (IST)

जमशेदपुर में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जिससे लू और गर्मी का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य विभाग ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की।

  2. नागरिकों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। लौहनगरी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शहर के लोगों का जीना मुहाल हो गया। आसमान साफ रहने और तेज धूप के साथ चली गर्म हवाओं (लू) के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में ही दुबके रहे। 

तापमान का गणित: बारिश की राहत हुई बेअसर 

सोमवार को शहर में हुई 2.8 मिमी की हल्की बारिश ने रात के समय थोड़ी ठंडक जरूर दी थी, लेकिन मंगलवार की सुबह होते ही मौसम फिर तल्ख हो गया। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 
 
लेकिन दोपहर होते-होते पारा 42 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में राज्य के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं और आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने के आसार हैं। 
 

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सिविल सर्जन की सलाह 

बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जमशेदपुर के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है:

  •     अस्पतालों को निर्देश: जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओआरएस (ORS) के पैकेट और जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
  •     इमरजेंसी रिस्पॉन्स: एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को चौबीसों घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लू या डिहाइड्रेशन के मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।


आम जनमानस के लिए बचाव के उपाय  

प्रशासन और चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि:

  •     दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
  •     प्यास न लगने पर भी पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। 
  •     बाहर निकलते समय सूतीकपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल आसमान साफ रहने के कारण तापमान में स्थिरता या मामूली बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।