Move to Jagran APP

घाटशिला में नौ व छोटा गोविंदपुर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

कोल्हान में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को अकेले पूर्वी सिंहभूम जिले में एक साथ दस नए मरीज पाए गए। इसमें नौ मरीज घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी धालभूमगढ़ के हैं तो एक छोटा गोविंदपुर निवासी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:22 AM (IST)
घाटशिला में नौ व छोटा गोविंदपुर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोल्हान में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को अकेले पूर्वी सिंहभूम जिले में एक साथ दस नए मरीज पाए गए। इसमें नौ मरीज घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी, धालभूमगढ़ के हैं तो एक छोटा गोविंदपुर निवासी है। गोविंदपुर की महिला मरीज होम क्वारंटाइन में थी। कुछ दिनों पूर्व उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर उसका नमूना लिया गया था। उसकी ट्रेवल्स हिस्ट्री नहीं है। जबकि घाटशिला के दो, मुसाबनी के पांच व धालभूमगढ़ के दो मरीज प्रवासी हैं। सभी को सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था। घाटशिला कॉलेज में महाराष्ट्र से आए एक मरीज को रखा गया था। वह बड़ाजुड़ी पंचायत स्थित बालीगुमा निवासी है। वहीं दूसरा मरीज निश्चितपुर पंचायत भवन के क्वारंटाइन सेंटर में था। उसके साथ 11 मजदूर गुजरात के भरूच से आए थे। धालभूमगढ़ के मोहुलीशोल स्थित कस्तूरबा क्वारंटाइन सेंटर में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज को रखा गया था। ये सभी मजदूर चेन्नई से 21 मई को आए थे। जबकि मुसाबनी प्रखंड के मुसाबनी नंबर एक का निवासी तीन युवक कान्वाई चालक हैं। यह तीनों पुणे से 23 मई को आए थे। इसके बाद इनका नमूना लेकर जांच के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को यहां कुल 765 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच हुई। इसमें दस का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सभी पॉजिटिव मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं। मरीजों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है। इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 265 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले से अबतक कुल 10989 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 10023 की जाच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, जिले में अभी तक कुल 104 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं कोल्हान में मरीजों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के 15 व सरायकेला-खरसावां के पांच मरीज शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.