Gangs of Jamshedpur: रामगढ़-धनबाद में छिपे हैं देहरादून मर्डर केस के इनामी शूटर
जमशेदपुर में बिजनेसमैन निखार सबलोक की हत्या के बाद अखिलेश और गणेश गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई फिर तेज हो गई है।

यह हत्या देहरादून में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या का बदला मानी जा रही है, जिसके चार इनामी शूटर अभी भी फरार हैं और रामगढ़-धनबाद में छिपे हैं।
HighLights
निखार सबलोक हत्याकांड से अखिलेश-गणेश गिरोह में अदावत तेज हुई।
देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या का बदला माना जा रहा है।
चार इनामी शूटर रामगढ़-धनबाद में छिपे, पुलिस के लिए चुनौती।
फरार शूटरों की सूची और संभावित ठिकाने
पुराने गैंगवार का नया बदला: निखार सबलोक मर्डर
आशंका जताई जा रही है कि ये शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। 13 फरवरी को देहरादून के एक मॉल में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बागबेड़ा (गाढ़ाबासा) निवासी यशराज सिंह और उसके पिता जेल में हैं। हाल ही में कदमा में हुई निखार सबलोक की हत्या के मास्टरमाइंड अशोक सिंह राघव ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है।
विक्रम शर्मा की हत्या में गणेश सिंह गिरोह की भूमिका थी। इसी हत्या का बदला लेने के लिए अखिलेश सिंह गिरोह ने निखार सबलोक को निशाना बनाया।
