विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहत भरी खबर: जमशेदपुर में कृत्रिम रूप से फल पकाने के दावों की जांच में नहीं मिला कोई केमिकल, अधिकारियों ने दी सख्त हिदायत

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:55 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छठ महापर्व पर जमशेदपुर के प्रमुख बाजारों में फलों की सघन जांच की। जांच में कृत्रिम ...और पढ़ें

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया।

HighLights

  1. छठ महापर्व पर जमशेदपुर में फलों की सघन जांच हुई।

  2. कृत्रिम रूप से फल पकाने वाले केमिकल का प्रयोग नहीं मिला।

  3. सड़े-गले फल नष्ट कर विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी गई।

जासंं, जमशेदपुर। छठ महापर्व पर फलों की बढ़ती मांग के बीच आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया।
 
उपायुक्त एवं अभिहित अधिकारी के निर्देश पर परसुडीह मंडी, साकची बाजार, बिष्टुपुर, जुगसलाई और कदमा समेत कुल छह इलाकों में फल दुकानों और थोक-फुटकर विक्रेताओं की सघन जांच की गई।
 
जांच के दौरान परसुडीह मंडी और साकची बाजार में सबसे बड़ी राहत यह रही कि फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए खतरनाक 'कैल्शियम कार्बाइड' के इस्तेमाल का कोई भी प्रमाण नहीं मिला। 
 
इसके अलावा, फलों का आकार बढ़ाने या उन्हें अधिक चमकदार बनाने के लिए इंजेक्शन लगाने और कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल की भी पुष्टि नहीं हुई। 
 
अधिकारियों की इस शुरुआती जांच से यह साफ हो गया है कि अधिकांश विक्रेता नियमों का पालन कर रहे हैं।
 
हालांकि, निरीक्षण के दौरान साकची बाजार की कुछ दुकानों पर सड़े-गले और खराब फल जरूर पाए गए, जिन्हें विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर ही नष्ट करवा दिया। 
 
इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी फल विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी कि वे किसी भी कीमत पर खराब या बासी फल नहीं बेचें। 
 
दुकान के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।
 
अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और नियमित जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।