Move to Jagran APP

मरीजों के लिए फरिश्ता बने डा. अजय कुमार, अस्पताल में करा रहे इलाज; बिल करा रहे माफ

Jamshedpur News. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जमशेदपुर के पूर्व सांसद डा. अजय कुमार खुद एमबीबीएस डाक्टर हैं। वे जमशेदपुर में एसपी रहने के दौरान भी अपनी चिकित्सा सेवा से शहरवासियों को परिचित कराते रहे थे। वह अब भी गरीब मरीजों की मदद में आगे रहते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 09:58 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 09:58 AM (IST)
मरीजों के लिए फरिश्ता बने डा. अजय कुमार, अस्पताल में करा रहे इलाज; बिल करा रहे माफ
मुसाबनी की यात्रा के दौरान एक मरीज से मिलते डाॅक्टर अजय कुमार।

जमशेदपुर, जासं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जमशेदपुर के पूर्व सांसद डा. अजय कुमार खुद एमबीबीएस डाक्टर हैं। वे जमशेदपुर में एसपी रहने के दौरान भी अपनी चिकित्सा सेवा से शहरवासियों को परिचित कराते रहे थे। वह अब भी जिले के गरीब मरीजों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।

loksabha election banner

हाल ही में मुसाबनी के एक गांव की यात्रा के दौरान उन्होंने एक मरीज की मदद की, जो फाइलेरिया से पीड़ित था। डा. अजय ने उन्हें रांची के एक अस्पताल में रेफर करा दिया। उसका आपरेशन पिछले सप्ताह सफलतापूर्वक किया गया। मरीज का नाम जयसिंह बेसरा है और वह आपरेशन से काफी खुश है। उसने डा. अजय को मदद के लिए धन्यवाद दिया है।

एक अन्य महिला मरीज, जो ठीक से चल नहीं पाती थी, उसे भी डा. अजय कुमार से मदद मिली। डा. अजय की मदद से उसे पुडुचेरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका आपरेशन किया गया, जिसके कारण वह अब चल पा रही है।

टीएमएच ने किया बिल माफ

आज कोरोना वायरस ने घरों और कारोबार को तबाह कर दिया है, ऐसे में लोगों के इलाज का अस्पताल बिल माफ करा देने के लिए डा. अजय हमेशा अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं। डा. अजय कुमार के आग्रह पर टीएमएच, जमशेदपुर के अधिकारियों से वार्ता कर बीसीयू से मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत उपरबंधा गांव के दुखुराम मुर्मू के अस्पताल बिल में 43,171 रुपये माफ कराया। दुखुराम मुर्मू के शरीर पर बिजली का तार लगने से बहुत गहरा घाव हो गया था। दुखुराम मुर्मू का परिवार अत्यंत गरीब होने के कारण बिल चुकाने में असमर्थ था। डा. अजय कुमार ने बेहतर व मुफ्त इलाज के लिए रांची स्थित देवकमल अस्पताल के डाक्टर से भी संपर्क किया है। इस नेक कार्य के लिए दुखुराम मुर्मू के बड़े भाई किशन मुर्मू समेत पूरे परिवार ने डा. अजय कुमार को बहुत धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.