जमशेदपुर में होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम से लिए गए नमूने, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन
दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान होटल केनेलाइट में एक्सपायर्ड चिकन-मटन नष्ट ...और पढ़ें

साकची, मानगो, परसुडीह, स्टेशन रोड और जुगसलाई में जांच, दुर्गापूजा से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान।
HighLights
दुर्गापूजा के लिए जमशेदपुर में खाद्य सुरक्षा अभियान।
होटल केनेलाइट में एक्सपायर्ड चिकन-मटन नष्ट।
कई होटलों और ठेलों से खाद्य नमूने लिए।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जमशेदपुर में जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, मिठाई दुकानों और ठेले-खोमचे का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान साकची स्थित होटल केनेलाइट में एक्सपायर्ड चिकन और मटन मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं, होटल आहार में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर विभाग ने संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल आहार और होटल केनेलाइट से खाद्य पदार्थों के वैधानिक नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मानगो स्थित गोल्डी होटल, आहार होटल और बिष्टुपुर के हल्दीराम से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

परसुडीह, स्टेशन रोड और जुगसलाई क्षेत्र में जांच
विभाग की टीम ने मानगो समेत अन्य क्षेत्रों में भी जांच अभियान चलाया। कई ठेले-खोमचे पर इस्तेमाल किए जा रहे खराब तेल और मसालों को नष्ट कराया गया। शुक्रवार को परसुडीह, स्टेशन रोड और जुगसलाई क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों और ठेले-खोमचे का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं करने का निर्देश दिया गया। खाना तैयार करने और परोसने के दौरान दस्ताने और हेड कवर का इस्तेमाल करने को भी कहा गया।
उपायुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अजय सिन्हा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, भोला शंकर, संजय कुमार, अविनाश किस्कू, मासूम अंसारी, मुन्ना कुमार और राजहंस कुमार शामिल थे।

प्रयोगशाला में जांच के लिए सेंपल लेने के बाद खराब खाने को डस्टबिन में फेंकवाया गया।
यह भी पढ़ें- रांची के कावेरी रेस्टोरेंट में काॅकरोच और एक्सपायरी मिठाई मिली, कुप्पूस्वामी के पनीर में स्टार्च की मिलावट
यह भी पढ़ें- झारखंड में चिकित्सकों की मांगों पर बनी सरकार से सहमति, 22 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित
