आज सीजर सेना की होगी पहली अग्नि परीक्षा
इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के पाचवें सीजन के अपने पहले मैच जेएफसी खेलेगी मुंबई में।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के पाचवें सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई सिटी एफसी अपने घर मुंबई फुटबाल एरेना में मंगलवार को जमशेदपुर एफसी का सामना करेगी। यह मैच आइबेरियन फुटबाल प्रणाली के बीच का मुकाबला होगा।
मुंबई सिटी के खेल में पुर्तगाल का प्रभाव है। कोच जोर्ज कोस्टा पुर्तगाल के हैं और उनकी टीम में भी अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं जो पुर्तगाल में फुटबाल खेल चुके हैं। राफेल बास्टोस, आर्नल्ड इसोको, माउडोउ साउगोउ और पाउल माचाडो या तो कोस्टा के मार्गदर्शन में खेले हैं या पुर्तगाल के क्लबों में इन सभी ने समय बिताया है।
रक्षात्मक रणनीति अपनाएंगे कोस्टा
कोस्टा अपनी चिर परिचित कोचिंग प्रणाली के तहत जमशेदपुर के खिलाफ रक्षात्मक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। जमशेदपुर की बात की जाए तो उसके खेल में स्पेनिश प्रभाव देखने को मिल सकता है। कोस्टा ने कहा, मैं पुर्तगाल की फुटबाल खेलना चाहता हूं। आपको देखना होता है कि आपके पास क्या है। खेलने के मेरे अपने तरीके हैं। मेरे पास मेरे खिलाड़ी हैं जिनका मैं काफी सम्मान करता हूं। मैं उस तरह से खेलना चाहता हूं कि इन खिलाड़ियों में से इनका सर्वश्रेष्ठ निकाल सकूं। कोस्टा ने मजाक करते हुए कहा, हा, मैं भी गेंद चाहता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि स्पेनिश कोच भी गेंद चाहते हैं।
------------------
अम¨रदर करेंगे गोलकीपिंग, गोलान पर डिफेंस की जिम्मेवारी
आइसलैंडर्स के लिए गोलकीपिंग की जिम्मेदारी अमरिंदर सिंह पर होगी। वहीं लुसियन गोलान डिफेंस की बागडोर संभालेंगे। पूर्व में जमशेदपुर के लिए खेलने वाले सौविक चक्त्रवर्ती और शुभाशीष बोस फुल बैक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पाउल माचाडो और सेहनाज सिंह मिडफील्ड में दिखाई दे सकते हैं और गोल करने की जिम्मेदारी राफेल बास्टोस के जिम्मे होगी।
पिछले सीजन में जमशेदपुर एफसी का डिफेंस लीग में सबसे शानदार था। तब उसके कोच स्टीव कोपेल थे। लेकिन इस बार जमशेदपुर ने स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व मैनेजर सीजर फर्नाडो को अपना कोच नियुक्त किया है जो अपनी स्पेनिश खेल प्रणाली पर ही टिके रहना पसंद करेंगे।उनके पास टिम काहिल और मेमो को छोड़कर स्पेन के पाच खिलाड़ी हैं।
-----------------
सीजर को शॉर्ट पास पर भरोसा
फर्नाडो ने कहा, 'मैं स्पेन से हूं और स्पेन में फुटबाल खेलने का अपना तरीका है। हम शॉर्ट पास पर ज्यादा ध्यान देते हैं। गेंद अपने पास ही रखते हैं, लेकिन हमारे लिए सबसे जरूरी चीज मैच जीतना है। मुझे उम्मीद है कि हम यह कर पाएंगे। मानो आरक्वेज और सर्जियो सिडोंचा पर जमशेदपुर काफी हद तक निर्भर रहेगी। डिफेंस का जिम्मा टिरी को पास होगा जबकि सुमित पस्सी नंबर नौ के तौर पर काम करेंगे।
----------------
काहिल व सुब्रत नहीं खेल पाएंगे पहला मैच
प्रतिबंध के कारण हालाकि टीम को टिम काहिल और गोलकीपर सुब्रत पॉल की सुविधाएं नहीं मिलेंगी। जमशेदपुर एफसी की कोशिश गेंद पर अपने पास ज्यादा रखने की होगी ऐसी स्थिति में दबाव में घिरता देख मुंबई आक्रामक रूख भी अख्तियार कर सकती है।