विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में रातभर मार्चरी में रहा शव, सुबह आंखों में लालिमा देख परिजनों ने काटा बवाल; अधीक्षक के समझाने के बाद शांत हुआ मामला

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:41 PM (IST)

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में परिजनों ने मार्चरी में रखे शव की आंखों में लालिमा देखकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

परिजनों का दावा था कि बुधवार को अस्पताल लाए जाने के वक्त शव की आंखें बिल्कुल सामान्य थीं, लेकिन गुरुवार सुबह उनमें लालिमा दिखाई दी।

परिजनों का दावा था कि बुधवार को अस्पताल लाए जाने के वक्त शव की आंखें बिल्कुल सामान्य थीं, लेकिन गुरुवार सुबह उनमें लालिमा दिखाई दी।

HighLights

  1. मार्चरी में रखे शव की आंखों में लालिमा देख हंगामा।

  2. परिजनों ने शव के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

  3. अस्पताल अधीक्षक ने परिजनों को समझाकर शांत किया।

जासं, जमशेदपुर। डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मार्चरी में रखे एक शव की आंखों में असामान्य लालिमा देखकर परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
 
परिजनों का दावा था कि बुधवार को अस्पताल लाए जाने के वक्त शव की आंखें बिल्कुल सामान्य थीं, लेकिन गुरुवार सुबह उनमें लालिमा दिखाई दी।
 
हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।
 
अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मार्चरी में शव के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है। हालांकि, शुरुआत में परिजन उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे।
 

क्या है पूरा मामला? 

मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र की बलाइडीह बस्ती निवासी राजू प्रमाणिक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजू ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 
 
उसके दोस्त राहुल ने बताया कि घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजीएम में चिकित्सकों ने जांच के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया।
 
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन रात हो जाने के कारण परिजनों ने शव को अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया था। 
 
गुरुवार सुबह जब परिजन शव लेने पहुंचे, तो उनकी नजर राजू की आंखों पर पड़ी। आंखों में लालिमा देखकर वे भड़क उठे और अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 

परिवार का इकलौता सहारा था राजू 

परिजनों ने बताया कि राजू प्रमाणिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पेंटिंग का काम कर घर की जिम्मेदारियां संभालता था। 
 
उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम पसरा है। एक ओर बेटे को खोने का गम और दूसरी ओर मार्चरी में शव की स्थिति देख परिजन आक्रोशित हो गए। 
 
बाद में अस्पताल अधीक्षक के काफी समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम कराकर शव को घर ले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।