विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर के धतकीडीह में मकान और बाइक जलकर खाक, मानगो व केबुल बस्ती में भी पटाखों की चिंगारी से अफरा-तफरी

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:08 PM (GMT+05:30)

दीपावली के दौरान जमशेदपुर में आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट के कारण कई आग लगने की घटनाएं सामने आईं। धतकीडीह में एक मकान और बाइक जलकर खाक हो गई।

बिष्टुपुर, मानगो और केबुल बस्ती में हुई अगलगी से कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बिष्टुपुर, मानगो और केबुल बस्ती में हुई अगलगी से कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

HighLights

  1. धतकीडीह में मकान और बाइक जलकर खाक हुए।

  2. मानगो में मेडिकल स्टोर की छत पर आग लगी।

  3. केबुल बस्ती यज्ञ स्थल पर पटाखे से आग लगी।

जासं, जमशेदपुर। रोशनी के महापर्व दीपावली के दौरान जमशेदपुर शहर में आतिशबाजी की लापरवाही और शॉर्ट सर्किट के कारण कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। 
 
बिष्टुपुर, मानगो और केबुल बस्ती में हुई इन घटनाओं से कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़े हादसों को टाल लिया गया।
 
 

धतकीडीह में मकान और बाइक जलकर खाक 

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित आंध्रा एसोसिएशन के पास मैदान के समीप रविवार देर रात एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। 
 
आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या दीपावली के दौरान छोड़े गए पटाखों की चिंगारी हो सकती है।
 
घटना के वक्त मकान के अंदर एक व्यक्ति मौजूद था। आग की लपटें तेजी से फैलती देख उसने पिछले दरवाजे से भागकर अपनी सूझबूझ से अपनी जान बचाई। 
 
हालांकि, मकान मालिक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस अग्निकांड में मकान के अंदर खड़ी एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 

डिमना रोड में मेडिकल स्टोर की छत पर लगी आग 

fire1

मानगो के डिमना रोड स्थित डिस्काउंट मेडिकल की छत पर रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दीपावली के अवसर पर हो रही आतिशबाजी के दौरान मेडिकल स्टोर की छत पर लगे टावर के एक तार में चिंगारी गिरने से आग भड़क उठी। 
 
दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े आर्थिक नुकसान की खबर नहीं है।
 

केबुल बस्ती के यज्ञ स्थल पर फेंका गया पटाखा 

केबुल बस्ती स्थित श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ स्थल पर दीपावली की रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलता हुआ पटाखा फेंक दिए जाने से आग लग गई। 
 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यज्ञ संपन्न होने के बाद स्थल को एक वर्ष तक सुरक्षित रखा जाता है। आग लगने से धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई थी।
 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी अनिल पांडेय, शैलेश कुमार और निशांत कुमार ने तत्परता दिखाई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। 
 
बाद में दमकल कर्मियों के पहुंचने पर संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा धार्मिक नुकसान टल गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।