Jamshedpur News : बहरे पति और अंधी पत्नी के बेटे से पहले गलत हरकत, अब बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म
Jamshedpur Crime News न्याय के लिए दंपति कुछ लोगों के साथ सिटी एसपी के पास पहुंचे। दंपती ने कहा- शिकायत परसुडीह थाना में की थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना में उन्हें दिव्यांग होने का हवाला देकर मामले को रफा-दफा करने को कहा गया था।
जमशेदपुर। जमशेदपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। परसुडीह थाना क्षेत्र गोलपहाड़ी नया बस्ती में बहरे व्यक्ति और उसकी अंधी पत्नी के दिव्यांगता का फायदा उठाकर ऑटो ड्राइवर औऱ उसके नाबालिग बेटे ने उसके पांच साल के बेटे और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब दंपती ने परसुडीह थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने भी उनके दिव्यांग होने पर मामले का रफा दफा करने को कहा, औऱ कार्रवाई नहीं की।
परसुडीह थाना क्षेत्र गोलपहाड़ी नया बस्ती की एक दिव्यांग दंपती रहते है। पति बधिर है और पत्नी देख नहीं पाती है। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। न्याय के लिए दंपति कुछ लोगों के साथ सिटी एसपी के पास पहुंचे। आरोप लगाया कि 2013 में ऑटो चालक आशीष ठाकुर उनके पांच साल के बेटे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। गलत हरकत की। मामले को लेकर बस्तीवासियों ने आरोपी को चेतावनी दी थी, लेकिन 2021 में आशीष कुमार के नाबालिग पुत्र ने दिव्यांग दंपति की के नाबालिग बेटी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया इसकी शिकायत परसुडीह थाना में दी गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना में उन्हें दिव्यांग होने का हवाला देकर मामले को रफा-दफा करने को कहा गया था। ऐसा दंपति के आरोप है। शुक्रवार को महिला ने बताया कि दुष्कर्म किए जाने की धमकी दी जा रही है। महिला ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस की माने तो मामला आपसी विवाद के है।