Jamshedpur Crime News: बेटी की शादी करने गांव गए थे लोग, वापस लौटा तो घर की हालत देखकर होड़ उड़ गए
Jamshedpur Crime News मंगलवार सुबह लौटने पर पाया कि घर के मेन गेट का ताला कटा हुआ है और अंदर सामान बिखरे पड़े है। रुपये और गहने गायब है। सूचना पर मानगो भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय भी मौके पर पहुंचे।
जमशेदपुर, जासं। मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र शंकोसाई रोड नंबर एक श्यामनगर निवासी संजय शर्मा के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य दरवाजा का ताला काटकर घुसे चोरों ने घर से 1.60 लाख रुपये नगद और गहना चुरा ले गए। इसकी सूचना मंगलवार को उलीडीह थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को संजय शर्मा ने बताया इसी महीने आठ मई को बेटी की शादी करने स्वजन समेत गांव गए थे। मंगलवार सुबह लौटने पर पाया कि घर के मेन गेट का ताला कटा हुआ है, और अंदर सामान बिखरे पड़े है। रुपये और गहने गायब है। सूचना पर मानगो भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय भी मौके पर पहुंचे। इलाके में लगातार हो रही चोरी और छिनतई की घटना पर रोक लगाने की मांग पुलिस से की। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
मानगो में बिजली का तार चुराते पकड़ाया चोरी, बांधकर पुलिस को सौंपा
जमशेदपुर। मानगो के दाईगुट्टू में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी बीएन सिंह के निर्माणाधीन मकान से बिजली तार चुरा रहे एक चोर को सुरक्षाकर्मी और उसके स्वजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके पैर रस्सी से बांध दिए। इसकी सूचना मानगो थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। युवक के पास से तार काटने वाले कटर बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज अंसारी और आजादनगर का निवासी बताया। वह ड्रग्स का आदी है।
अंधेरे में बिजली का तार चोरी कर रहा था युवक
सुरक्षाकर्मी वसीम ने बताया निर्माणाधीन मकान परिसर में बेटे के साथ रहते है। घर की देखरेख करते है। मंगलवार सुबह बेटे ने बताया बिजली कट गई है। निकलकर देखा तो एक युवक को बिजली तार काटकर ले जाते देखा। उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी गई। पकड़े गए युवक को पुलिस थाना ले गई। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।