Jamshedpur Crime : फोन नंबर देने के चक्कर में बुजुर्ग को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला
jamshedpur crime शिवचरण सिंह को सिर पर गहरी चोट लगी थी। इसके कारण घटना के एक घंटे बाद हालत गंभीर होने लगी और शिव चरण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पोटका पुलिस को दी गई...
पोटका : तेतला पंचायत के तुड़ी गांव में 60 वर्षीय शिव चरण सिंह को गांव के ही महेंद्र सरदार द्वारा रविवार की रात पी सी सी सड़क पर पटक पटक कर मार डाला, आसपास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले महेंद्र सरदार द्वारा शिवचरण को पीसीसी सड़क पर पटक कर उसके छाती में चढ़कर लात घूसों से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद भी शिवचरण बातें कर रहा था। गांव के लोगों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मगर चोट लगने के कारण शिवचरण एक घंटे के बाद घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पत्नी से झगड़ा, फूटा गुस्सा शिवचरण पर
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिव चरण महेंद्र की पत्नी को एक कागज में मोबाइल नंबर लिख कर दिया था। इसकी सूचना महेंद्र को हुई इसके बाद महेंद्र शराब के नशे में आकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर वह शिवचरण को क्रोध में आकर महेंद्र पीसीसी सड़क पर पटक पटक कर घायल कर दिया। इसके बाद छाती पर चढ़कर लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद वह घर चला गया। कुछ देर के बाद जब वापस लौटा तो महेंद्र सरदार द्वारा शिवचरण को सारी कह कर माफी मांगने लगा।
शिवचरण के सिर पर लगी गंभीर चोट
शिवचरण सिंह को सिर पर गहरी चोट लगी थी। इसके कारण घटना के एक घंटे बाद हालत गंभीर होने लगी और शिव चरण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पोटका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं पूछताछ कर आरोपित महेंद्र सरदार को हिरासत में ले लिया गया। महेंद्र सरदार पोटका पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पोटका पुलिस द्वारा महेंद्र सरदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जुबली पार्क गेट के सामने मारपीट कर किया घायल
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र जुबली पार्क गेट संख्या एक के पास सोनारी निवासी अनंत कुमार सिंह के साथ हथियार से लैंस युवकों ने मारपीट की। घटना में वह घायल हो गया। मामले की शिकायत बिष्टुपुर थाना में की गई है। घायल ने बताया उसके साथ लक्की तिवारी, ब्रज तिवारी, अमीर अमजा और मो. जेद खान समेत सात अज्ञात युवकों ने जान मारने की नीयत से मारपीट की।
कुछ युवकों ने हथियार भी रखा था। सभी आरोपित मानगो क्षेत्र के निवासी है। अनंत कुमार सिंह का आरोपितों से पहले से विवाद हुआ था। 16 अक्टूबर को जुबली पार्क में आमने-सामने होने पर आरोपितों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
नाबालिग का बिरसानगर से अपहरण
बिरसानगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग का बहला-फुसलाक अपहरण कर लिया गया। उसकी मां की शिकायत पर राहुल लोहार के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित बिरसानगर काली मंदिर क्षेत्र का निवासी है। घटना 14 अक्टूबर की है।
बिष्टुपुर में चोरी मामले में दो गिरफ्तार
बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने दोपहिया चुराने के मामले में अजय मुखी और पंकज मुखी को गिरफ्तार किया है। दोनों धतकीडीह के निवासी है। आरोपितों ने बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती से वाहन चुराया था जिसे पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर बरामद किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।