Move to Jagran APP

Jharkhand, Jamshedpur Coronavirus Update : जमशेदपुर में रिकवरी रेट बढ़ा, तेजी से घट रहे कोरोना मरीज, जानिए ताजा हाल

Jamshedpur Coronavirus Cases Update 17 May झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है जो अच्छा संकेत है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 88.54 फीसद हो गया है।अभी तक कुल 40 हजार 955 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 11:54 AM (IST)
कुल दो हजार 386 लोगों की जांच हुई। इसमें 208 पॉजिटिव मिले।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, जो अच्छा संकेत है। रविवार को कुल दो हजार 386 लोगों की जांच हुई। इसमें 208 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक टेल्को, सोनारी, बागबेड़ा, सिदगोड़ा व कदमा के मरीज शामिल हैं।

loksabha election banner

वहीं, एक हजार 879 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। जबकि सात लोगों की कोरोना से मौत हुई। मृतकों में मुसाबनी निवासी (59) पुरुष, टेल्को निवासी (67) पुरुष, कदमा निवासी (83) पुरुष, सोनारी निवासी (41) पुरुष, गोविंदपुर निवासी (69) पुरुष, टेल्को निवासी (87) पुरुष व ट्राफिक कालोनी निवासी (92) पुरुष शामिल हैं। जिले में अभी तक कुल 920 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

521 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पताल में भर्ती कुल 521 लोग स्वस्थ होकर रविवार को घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 40 हजार 955 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 88.54 फीसद हो गया है।

किस क्षेत्र में कितने मिले मरीज

क्षेत्र : मरीज

गोलमुरी : 06

टेल्को : 21

सोनारी : 18

बिष्टुपुर : 08

बागबेड़ा : 11

सिदगोड़ा : 25

कदमा : 21

मानगो : 16

जुगसलाई : 01

सुंदरनगर : 05

साकची : 09

बर्मामाइंस : 02

बहरागोड़ा : 05

धालभूमगढ़ : 12

मुसाबनी : 11

परसुडीह : 02

मानगो में 30 बेड का खोला गया कोविड सेंटर

मानगोवासियों की परेशानी को देखते हुए पारडीह रोड स्थित केरला पब्लिक स्कूल में 30 बेड का कोविड केयर सेंटर खोला गया है। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए मानगो में 30 बेड का कोविड केयर सेंटर खोला गया है। जरूरत पड़ी तो इसे और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानगोवासी कोविड सेंटर की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए इसका संचालन शुरू किया गया है। इधर, सिविल सर्जन डॉ. एके लाल इस सेंटर को संचालित करने के लिए चिकित्सकों की टीम को तैनात कर दिया है। डॉ. एके लाल ने कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कांतीलाल अस्पताल में 80 व सदर अस्पताल में 100 बेड बढ़ाए गए हैं। सभी बेडों पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। आगे और भी कई जगहों पर कोविड सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर मानगो नगर निगम के पदाधिकारी दीपक सहाय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.