कैंपस )) शिक्षकेत्तर कर्मियों को कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक : डा. जयंत
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बीते एक सप्ताह से चल रहे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के कौशल विकास कार्यशाला का समापन बुधवार को किया गया।
जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बीते एक सप्ताह से चल रहे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के कौशल विकास कार्यशाला का समापन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम ऑन-लाइन एवं ऑफ-लाइन दोनों तरीके से हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर (डा.) जयंत शेखर उपस्थित थे।
कुलसचिव डा. जयंत शेखर ने कहा कि पेन और पेपर का स्थान कंप्यूटर ले चुका है। इस वजह से वर्तमान समय में तकनीकी विकास के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। उनके द्वारा इस बेहतर कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अमर सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में महाविद्यालय काफी बेहतर तरीके से विकास कर रहा है। उनके द्वारा सारे कर्मचारियों व कॉलेज के शिक्षकों से आग्रह किया कि महाविद्यालय के विकास में उनका सहयोग करें।
अध्यक्षता करते हुए अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य डा. अमर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर (डॉ.) जयंत शेखर के कार्यक्रम में जुड़ने पर धन्यवाद दिया। महाविद्यालय के आइक्यूएसी की को-आर्डिनेटर डा. नीता सिन्हा ने कार्यक्रम का विस्तृत परिचय कराते हुए इसके दूरगामी लाभ को बताया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रधान सहायक चंदन कुमार एवं लेखा पाल मो. अरशद जमाल ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इससे भविष्य में महाविद्यालय को काफी लाभ होगा। वहीं महाविद्यालय में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम को लेकर प्राचार्य डा. अमर सिंह को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अमर सिंह एवं आइक्यूएसी की कोर्डिनेटर डा. नीता सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वोकेशनल सेल के स्वरूप कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार, के. ईश्वर राव, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डा. दुर्गा तामसोय का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मंच का संचालन डा. स्वाती वत्स ने किया। समापन समारोह में डा. अशोक कुमार रवानी, डा. संजीव कुमार सिंह, डा. कृष्णा प्रसाद, डा. सुनीता सहाय, डा. एस.एन. ठाकुर सहित कई शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
आइक्यूएसी