Rata Tata: जमशेदपुर के अुर्जन दास की बनाई अपनी पेंटिंग देखकर खुश हुए रतन टाटा
Ratan Tata. रतन टाटा जमशेदपुर के कलाकार की खुद की बनाइ पेंटिंग देखकर चहक उठे। इससे पहले अर्जुन दास लॉकडाउन के दौरान सड़क पर चलने वालों को घर पहुंचाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अजय देवगन को भी उनकी पेंटिंग शॉप चुके हैं।
जमशेदपुर, जासं। Ratan Tata जमशेदपुरवासियों के लिए रतन टाटा भगवान के समान हैं। बुधवार को शहर के कलाकार अर्जुन दास ने मुंबई जाकर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान अर्जुन ने रतन टाटा को अपने हाथों से बनाई हुई साढ़े तीन फीट की ऑयल पेन्टिन सौपी।
रतन टाटा अपनी इस पेंटिंग को देखकर काफी खुश हुए। जब रतन टाटा को उनके निजी सचिव शांतनु ने बताया कि अर्जुन जमशेदपुर से आये हैं तो रतन टाटा और भी ज्यादा प्रभावित हुए। उन्होंने अर्जुन की पेंटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि सचमुच में यह पेंटिंग बहुत ही अच्छी है और इसे वे अपने ड्राइंग रूम में लगाएंगे।
सोनू सूद भी कर चुके सराहना
वही अर्जुन दास ने कहा कि बताया कि रतन टाटा जी बहुत ही अच्छे हैं। उनका स्वभाव भी काफी अच्छा है। पूरे मुलाकात के दौरान उन्होंने मुझे काफी प्रोत्साहित किया। साथ ही मेरी कला को भी सरहाना की। मालूम हो कि इससे पहले अर्जुन दास लॉकडाउन के दौरान सड़क पर चलने वालों को घर पहुंचाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अजय देवगन को भी उनकी पेंटिंग शॉप चुके हैं।