जमशेदपुर के पोटका में जामडीह उच्च विद्यालय का ताला तोड़कर 1 लाख की संपत्ति चोरी, आधार शिविर के बाद हुई वारदात
पोटका के जामडीह उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर 1.10 लाख रुपये के उपकरण चुरा लिए। प्रधानाध्यापिका रीना मुर्मू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आशंका जताई जा रही है कि इसी की रेकी करने के बाद रात के अंधेरे में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश कर कीमती सामान पार कर दिया।स्थितसिथ्ज्ञत
HighLights
जामडीह उच्च विद्यालय से 1.10 लाख रुपये के उपकरण चोरी।
आधार अपडेशन शिविर के बाद हुई चोरी की वारदात।
प्रधानाध्यापिका ने पोटका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
संसूू, पोटका । प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय जामडीह में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
चोर विद्यालय परिसर से छह बैटरी, दो मॉनिटर और एक स्टेबलाइजर समेत अन्य उपकरण ले उड़े। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना मुर्मू ने पोटका थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की है।
प्रधानाध्यापिका रीना मुर्मू ने पुलिस को बताया कि चोरी की इस घटना से ठीक एक दिन पहले विद्यालय में आधार अपडेशन से जुड़ा विशेष शिविर आयोजित किया गया था।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रही और इस क्रम में अज्ञात लोगों ने विद्यालय कक्ष में रखे कंप्यूटर उपकरणों व बैटरियों को देखा था।
आशंका जताई जा रही है कि इसी की रेकी करने के बाद रात के अंधेरे में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश कर कीमती सामान पार कर दिया।
सुबह जब विद्यालय के लोग पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान गायब था, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
विद्यालय से महत्वपूर्ण उपकरणों की चोरी हो जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और डिजिटल व तकनीकी कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है।
प्रधानाध्यापिका ने पोटका पुलिस से घटनास्थल की गहन जांच कर चोरों की शीघ्र पहचान करने, चोरी का सामान बरामद करने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।