12 पंचायतों में 28 लाख की राशि से जलमीनार का होगा निर्माण, लगाए जाएंगे स्ट्रीट लाइट
पंचायत समिति सदस्यों की बैठक मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख जतिद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप प्रमुख सपन कुमार महतो बीडीओ शालिनी खलखो के अलावा सभी पंचायत समिति सदस्य व पंचायत सेवक उपस्थित थे। बैठक में 12 पंचायत समिति के सदस्यों के कोष में आई 28 लाख की राशि पर विशेष चर्चा की गई। इस राशि में जलमीनार स्ट्रीट लाइट व जलमीनार से पाइपलाइन के माध्यम से घरों में जलापूर्ति करने की योजनाएं शामिल हैं..
संसू, धालभूमगढ़ : पंचायत समिति सदस्यों की बैठक मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख जतिद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप प्रमुख सपन कुमार महतो, बीडीओ शालिनी खलखो के अलावा सभी पंचायत समिति सदस्य व पंचायत सेवक उपस्थित थे। बैठक में 12 पंचायत समिति के सदस्यों के कोष में आई 28 लाख की राशि पर विशेष चर्चा की गई। इस राशि में जलमीनार, स्ट्रीट लाइट व जलमीनार से पाइपलाइन के माध्यम से घरों में जलापूर्ति करने की योजनाएं शामिल हैं। बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया कि 10 पंचायतों में जलमीनार का निर्माण होगा। जुगिशोल पंचायत में जहां दो पंचायत समिति सदस्य हैं, वहां स्ट्रीट लाइट व जलमीनार से पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ में काली मंदिर के समीप पुराने कुएं की झलाई व जलमीनार का निर्माण होगा, जबकि पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में स्वर्गछिड़ा मुक्तिधाम श्मशान के समीप जलमीनार का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में रत्ना मिश्रा, संजू रानी नाथ, दुलाराम हांसदा, अनीता मंडी, दुर्गा देवी मुर्मू, काजल भालूक, बसंती मुर्मू, सरला मुर्मू, दिलीप कुमार सेन, मुखिया पूर्ण चंद्र सिंह, पंचायत सेवक हाड़ी राम दास, प्रदीप मंडल, दीपक कुमार बेरा, जेई प्रेम कुमार गिरी, एई राज शंकर मुर्मू, गोष्ट बिहार गोप, सोनी हेंब्रम आदि उपस्थित थे।