Move to Jagran APP

जलशक्ति अभियान का उम्दा आगाज: जल संरक्षण के लिए आम ओ खास ने किया श्रमदान Jamshedpur News

जलशक्ति अभियान का रविवार को आगाज हुआ। इस मौके पर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 02:52 PM (IST)
जलशक्ति अभियान का उम्दा आगाज: जल संरक्षण के लिए आम ओ खास ने किया श्रमदान  Jamshedpur News
जलशक्ति अभियान का उम्दा आगाज: जल संरक्षण के लिए आम ओ खास ने किया श्रमदान Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। जलशक्ति अभियान का रविवार को आगाज हुआ। इस मौके पर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें आम ओ खास की व्यापक भागीदारी रही। जिला प्रशासन के अलावा वन विभाग, कारपोरेट कंपनियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल आदि की भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत जिला के अधिकारी-कर्मचारी ने जल संरक्षण व जल संचयन के लिए शपथ लेकर की। पूर्वी सिंहभूम में श्रमदान व पौधरोपण के बाद जिले के वरीय अधिकारी अलग-अलग प्रखंड में गए।

loksabha election banner

जुगसलाई नगर परिषद में ली शपथ

जुगसलाई नगर परिषद के तत्वाधान में आयोजित जलशक्ति कार्यक्रम में शपथ लेते विशेष कार्य पदाधिकारी जेपी यादव एवं गणमान्य लोग।

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 1 जुलाई से 15 सितंबर तक चलने वाले जल शक्ति अभियान के तहत रविवार को जुगसलाई नगर परिषद के विशेष कार्य पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव के नेतृत्व में कौशल विकास केंद्र जुगसलाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई एवं नगरपालिका बाज़ार जुगसलाई में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जमशेदपुर, विधायक प्रतिनिधि जुगसलाई विधानसभा, जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, कार्यालय कर्मी एवं जुगसलाई के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति मे जल संचयन हेतु शपथ ली गई। 

 सरायकेला के मागुडीह में डीसी -एसपी ने किया श्रमदान

सरायकेला-खरसावां  जिला के कुचाई प्रखंड में आदर्श  गांव मागुडीह में जिले के उपायुक्त ए दौड़े व एसपी कार्तिक एस  ने श्रमदान कर तालाब निर्माण कार्य की शुरुआत की।

सरायकेला-खरसावां के हर गांव में जल शक्ति अभियान के तहत रविवार को श्रमदान अभियान चलाया गया। इसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग श्रमदान कर तालाब, डोभा, नदी आदि की सफाई की। जगह-जगह पौधरोपण कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। जिले के कुचाई प्रखंड में आदर्श गांव  मागुडीह में जल संरक्षण व जल शक्ति कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के उपायुक्त ए दौड़े व एसपी कार्तिक एस ने श्रमदान कर आदर्श तालाब निर्माण कार्य की शुरुआत की। 

राजनगर के बड़ा सिजुलता पंचायत के डांगरडीहा में डोभा निर्माण में श्रमदान करते पंचायत सेवक एवं जनप्रतिनिधि।

पश्चिमी सिंहभूम में अधिकारियों ने की तालाब की सफाई 

पश्चिम सिंहभूम के नरसंडा पंचायत में श्रमदान कर तालाब खोदते खान सचिव अबू बकर सिद्दीक, उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष लाल मुनि पुरती व अन्य।

 पश्चिम सिंहभूम जिले की नरसंडा पंचायत में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने श्रमदान कर तालाब की सफाई की। उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष लाल मुनि पुरती और खान सचिव अबू बकर सिद्दीक ने खुद कुदाल लेकर तलाब की खोदाई की। जल शक्ति अभियान के तहत अधिकारियों ने इस काम को अंजाम दिया।

घाटशिला में भी श्रमदान 

घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न गांवों में रविवार को जल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कीताडीह पंचायत में श्रमदान से जलाशय की सफाई की गई। यहां रोजगार सेवक मौमिता के साथ गांव की महिलाओं ने श्रमदान किया। बराजुड़ी पंचायत में पौधारोपण किया गया। पंचायत भवन में ग्रामीणों को जल संचय के तरीके बताए गए। इसी तरह अन्य पंचायतों में भी कार्यक्रम किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.