Move to Jagran APP

JPSC : छठी जेपीएससी में ईचागढ़ के जयपाल को पांचवी रैंक, गांव में खुशी का माहौल Jamshedpur News

ईचागढ़ जैसे ग्रामीण इलाके से भी प्रशासनिक अधिकारी निकल सकते हैं। यह साबित कर दिखाया है जयपला महतो ने।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 07:17 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 07:17 PM (IST)
JPSC :  छठी जेपीएससी में ईचागढ़ के जयपाल को पांचवी रैंक, गांव में खुशी का माहौल Jamshedpur News
JPSC : छठी जेपीएससी में ईचागढ़ के जयपाल को पांचवी रैंक, गांव में खुशी का माहौल Jamshedpur News

ईचागढ़ (संवाद सूत्र)। ईचागढ़ जैसे ग्रामीण इलाके से भी प्रशासनिक अधिकारी निकल सकते हैं। यह साबित कर दिखाया है जयपला महतो ने।

loksabha election banner

अपनी लगन व मेहनत के बूते सफलता की सीढि़यां चढ़नेवाले जयपाल महतो को छठी झारखंड लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफलता की बुलंदियों को छुआ है और छठा रैंक लाकर ईचागढ़ सहित पूरे राज्‍य का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता के बाद उनके मूल गांव में जश्‍न का माहौल है। लोग अपने बच्‍चों के सामने जयपाल का उदाहरण पेश कर रहे हैं।

खूंटी में सहायक शिक्षक का दायित्‍व निभाते पाई सफलता

 प्रखंड क्षेत्र के पापरीदा निवासी जयपाल महतो ने छठी जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में झारखंड में पांचवी रैंक लाकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का नाम पूरे झारखंड में रोशन किया है| जयपाल महतो वर्तमान में प्लस टू हाई स्कूल लोधमा खूंटी में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय पिलीद ईचागढ़ में हुई। प्रारंभिक शिक्षा ईचागढ़ से पूरी करने के बाद जयपाल ने उच्च शिक्षा सेंट जेवियर रांची से पूरी की। उसके बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की। 

अपने पिता को मानते हैं आदर्श

अपने माता-पिता के साथ जयपाल की पुरानी तस्‍वीर

जयपाल महतो ने बताया कि उनके लिए उनके पिताजी नेहरू महतो आदर्श रहे हैं। उनको आदर्श मानते हुए उनके बताए रास्‍ते पर चलने की हमेशा कोशिश की है। पिता नेहरू महतो भी बतौर शिक्षक सेवा दे रहे हैं जबकि मां संपत्ति देवी का देहांत 2012 में हो चुका है।

जयपाल महतो तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनकी इस उल्‍लेखनीय सफलता पर ईचागढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.